spot_img

पटना में इस VALENTINE, बाबू सोना रहना सावधान

spot_img
- Advertisement -

पटना। बिहार की राजधानी पटना में वेलेंटाइन वीक के दौरान सड़कों पर धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। हिंदू शिवभवानी सेना नामक संगठन ने शहरभर में पोस्टर चिपकाकर वेलेंटाइन डे का विरोध जताया है और प्रेमी जोड़ों को सख्त चेतावनी दी है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पोस्टर में क्या लिखा है?

पोस्टर में लिखा गया है—
👉 “जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना!”
👉 संगठन ने वेलेंटाइन डे को “संस्कृति के खिलाफ” बताते हुए लाठी-डंडे से सबक सिखाने की बात कही है।
👉 इसमें दावा किया गया है कि “वेलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता और लव जिहाद को बढ़ावा दिया जाता है।”
👉 पोस्टर में लोगों से पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को सम्मान देने की अपील की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार बोर्ड: 2027 के मैट्रिक-इंटर का दूसरा डमी एडमिट कार्ड आया, 26 नवंबर तक सुधार लें ये बड़ी गलती!

संगठन की चेतावनी

हिंदू शिवभवानी सेना के सदस्यों ने कहा कि वेलेंटाइन डे पर अश्लील हरकतें करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। संगठन के कार्यकर्ताओं की टीमें शहर में घूमकर प्रेमी जोड़ों पर नजर रखेंगी। उनका दावा है कि “धर्मांतरण और लव जिहाद” के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में होगी ड्रोन और आतिशबाजी! 360वें प्रकाश पर्व पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

आरजेडी का विरोध, बीजेपी पर लगाया आरोप

इस पोस्टर के खिलाफ आरजेडी ने कड़ा विरोध जताया है।

  • आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसे “नफरत फैलाने की साजिश” बताया।
  • उन्होंने कहा, “बीजेपी समर्थित संगठन समाज में विवाद और कट्टरता बढ़ा रहे हैं। वे सिर्फ तोड़ना जानते हैं, जोड़ना नहीं।”

प्रशासन की प्रतिक्रिया

पटना प्रशासन ने फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन शहर में बढ़ते विवाद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मेला में अब फाइव स्टार होटल वाला ठाठ! 3000 में स्वीस कॉटेज, पटना से बस इतने में घूमें

Sonepur Mela: विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 22 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। पर्यटकों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 6 स्वीस कॉटेज 3 हजार रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध हैं#SonepurMela2026,#BiharTourism,#BiharNews

Bihar Bridge Politics |’डेढ़ साल से चल रहा पुल, अब क्यों उद्घाटन?’ तेजस्वी ने PM मोदी पर बोला हमला, बिहार में बवाल

Bihar Bridge Politics: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदूपुर गंगा पुल के उद्घाटन पर राजनीतिक घमासान मच गया है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि डेढ़ साल से चल रहे पुल का अब#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#PMModi

बिहार में होगी ड्रोन और आतिशबाजी! 360वें प्रकाश पर्व पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar Prakash Parv: बिहार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार है तैयार, जी आ#BiharPrakashParv,#GuruGovindSinghJi,#SamratChoudhary

बिहार में अब आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी, कृषि में भी बंपर फायदा! राज्यपाल ने बताई भू-स्थानिक तकनीक की ताकत | पढ़िए – भारत-श्रीलंका...

Bihar Geospatial Technology: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने भू-स्थानिक तकनीक की अहमियत बताई है। आईआईटी पटना में भारत-श्रीलंका कार्यशाला के समापन पर उन्हों#BiharNews,#GeospatialTech,#DisasterManagement