back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Bihar News: JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी को जान से मारने की धमकी, बड़े धमाके की Threat

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar News: Threat to kill former JDU MLC Manorama Devi, Threat of big blast। बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। ताजा मामला, जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी से जुड़ा है।

मनोरमा देवी और उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी स्पीड पोस्ट से भेजी गई है। इसमें, जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उनके पुत्र रॉकी यादव को पत्र भेजने वाले ने अपने काम न करवाने के बदले जान से मारने की धमकी दी है। 

जान मारने की धमकी, बड़ा धमाका करने की थ्रेट

जानकारी के अनुसार, धमकी वाला पत्र मिलते ही जदयू के पूर्व एमएलसी और उनके परिवार के लोग चिंतित हैं। मनोरमा देवी का आवास शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी में है। पत्र में जान मारने की धमकी के साथ बड़ा धमाका करने की थ्रेट दी गई है। इसको लेकर मनोरमा देवी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के क्रम में पता चला है कि पटना जीपीओ से यह पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा गया था। जो, मनोरमा देवी के घर के दरवाजे पर पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

जान से मारने की धमकी भरा लेटर

जानकारी के अनुसार, मनोरमा देवी और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी भरा लेटर 26 अगस्त को स्पीड पोस्ट से घर पर पंहुचा था। पत्र में पता पटना के साकेतपुरी कॉलोनी से किसी सुशील कुमार का है। इससे अधिक जानकारी इस पत्र में नहीं दी गयी। वहीं,पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने रामपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस की जांच तेजी पर है।

रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया

रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज करते हुए तहकीकात की जा रही है। अभी तक जांच में पाया गया है कि पत्र भेजने वाले का नाम, पता और मोबाइल नंबर फर्जी है। पटना जीपीओ से सीसीटीवी फुटेज लेकन पत्र भेजने वाले की शिनाख्त की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी होगी।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें