back to top
7 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga समेत Bihar के तालाबों की होगी डिजिटल मैपिंग, तालाब, नदी, Wetlands को मिलेगा UID और Digital Records

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – जानिए बिहार की हर विकास योजना की असली तस्वीर!

spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के सभी सरकारी तालाबों को अब यूनिक पहचान मिलेंगी। जल संरचनाएं डिजिटल रिकॉर्ड में होंगी। दरभंगा सहित बिहार के तालाबों की होगी डिजिटल मैपिंग।बिहार में पहली बार ‘वॉटर बॉडी गजेटियर एटलस’ जारी, जल संरचनाओं का होगा पुनर्जीवन। बिहार के तालाब, नदियां, आर्द्रभूमि अब होंगे रिकॉर्ड में – राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने किया एटलस का लोकार्पण।

बिहार के सरकारी तालाबों को मिलेगी यूआईडी पहचान, वाटर बॉडी एटलस से अतिक्रमण हटाने में मिलेगी मदद

– अब बिहार के सरकारी जल स्रोतों को भी यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (UID) मिलेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी ‘गजेटियर-कम-एटलस ऑफ वॉटर बॉडीज ऑफ बिहार’ पुस्तक में यह पहल दर्ज की गई है, जो राज्य के जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री की सोच से प्रेरित है पहल

  • राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली मिशन की सोच के अनुरूप है। उन्होंने कहा, “दरभंगा तालाबों का शहर है, लेकिन जब मुख्यमंत्री वहां पहुंचे तो उन्हें भीषण जल संकट का अनुभव हुआ। इसी से प्रेरणा लेकर यह दस्तावेज तैयार किया गया है।”

यह भी पढ़ें:  Railway की सबसे बड़ी क्राइम स्टोरी! Patna-Mokama के बीच चलती Patliputra Express से कोच अटेंडेंट का अपहरण

जलनिकायों की होगी पहचान और सुरक्षा

  • सभी तालाबों, नदियों, आर्द्रभूमियों को अब मिलेगा यूआईडी, जिससे उनकी भौगोलिक स्थिति और स्थिति रिपोर्ट तैयार की जा सकेगी। यह पुस्तक प्राकृतिक जलस्रोतों की सुरक्षा, पुनर्स्थापन, और प्रबंधन योजनाओं को वैज्ञानिक आधार देगी।

अतिक्रमण हटाने में होगा अहम योगदान

  • रेरा अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि अब अधिकारियों को सटीक जानकारी होगी कि कहाँ कितने जलनिकाय हैं। इससे अतिक्रमण हटाने में आसानी होगी और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकेगी

यह भी पढ़ें:  Railway की सबसे बड़ी क्राइम स्टोरी! Patna-Mokama के बीच चलती Patliputra Express से कोच अटेंडेंट का अपहरण

शोधकर्ताओं और योजनाकारों के लिए अमूल्य दस्तावेज

  • इस एटलस में केवल नदियों या तालाबों की भौगोलिक जानकारी ही नहीं, बल्कि उनके ऐतिहासिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं की भी जानकारी दी गई है। इससे शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और शिक्षाविदों को विकास योजनाओं में मदद मिलेगी।

हिंदी संस्करण भी जल्द होगा प्रकाशित

  • मंत्री सरावगी ने जानकारी दी कि इस पुस्तक का हिंदी संस्करण भी जल्द प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही 54 साल बाद पटना जिले और 60 साल बाद दरभंगा जिले का गजेटियर भी प्रकाशित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big News: 10 सितंबर से होगा Darbhanga में 38 पुलों का निर्माण, 3,688 करोड़ और 704 पुल, बदलेंगी गांवों की तस्वीर

बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

  • अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, सचिव जय सिंह, सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस पुस्तक का विमोचन पटना सचिवालय के अधिवेशन भवन में हुआ।

जरूर पढ़ें

बिरौल के पोखराम में रविवार को लगेगा प्रथम हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप, PATNA से पहुंचेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

बिरौल में पहली बार! पोखराम पंचायत भवन में होगा प्रथम हॉस्पिटल की ओर से...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा एक्शन! लहेरियासराय थाना में SSP का औचक निरीक्षण...

Darbhanga के बिरौल में रात 2 बजे भैंस चोरी में खौफनाक अंजाम –ताबड़तोड़ चाकू से वार

भैंस चोरी में नाकाम चोर ने कर दिया चाकू से हमला! दरभंगा के बिरौल...

मच गया शोर बिरौल में…4 स्थानों से निकला गणपति विसर्जन जुलूस, मटकी फोड़ में लगे जमकर गणेश के जयकारे

सुपौल बाजार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणपति विसर्जन, जयकारों से गूंज उठा इलाका।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें