

छठ पूजा पर पटना में बड़ा हादसा हुआ है जहां सोमवार की सुबह डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर (Two brothers died due to drowning on Monday morning, chaos) बवाल काटा है।
हादसा सोमवार की सुबह रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित पोखर की है जहां दो भाइयों की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर सड़क पर जमकर बवाल काटा। आगजनी कर बड़ा हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के रहने वाले गिरिजनांद के पुत्र करीब बारह साल के दोनों जुड़वा भाई साहिल कुमार और सौरभ कुमार पोखर में नहाने के लिए गए थे।
इसी दौरान हादसा हो गया। लोगों ने दोनों को निकालकर एक निजी अस्पताल ले मगर तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
बाद में आक्रोशित लोगों को समझाकर पुलिस ने शांत किया। वहीं, रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि ये दोनों जुड़वा भाई थे। इधर,घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। एक साथ घर से दो-दो चिराग बुझने के बाद परिवार में मातम पसर गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


