



Umang-2026: पाटलिपुत्र के खेल परिसर में प्रतिभा का ऐसा बवंडर उठा है, जहां भविष्य के इंजीनियर किताबों से निकलकर पदकों पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘उमंग-2026’ अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में प्रवेश कर चुका है। राज्य भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।
Umang-2026: एथलेटिक्स में बक्सर का दबदबा
प्रतियोगिता के पांचवें दिन एथलेटिक्स ट्रैक पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बक्सर के एथलीटों का तूफान देखने को मिला। 100 मीटर और 200 मीटर की फर्राटा दौड़ में फैजान रजा खान ने अपनी रफ्तार से सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह, 200 मीटर दौड़ में भी सुजल सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त कर बक्सर का परचम लहराया। रिले रेस के 4×100 मीटर और 4×400 मीटर, दोनों ही बालक वर्गों में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बक्सर की टीम ने शानदार समन्वय दिखाते हुए बढ़त बनाई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। ऊंची कूद (बालक वर्ग) में आरआरएसडीसीई, बेगूसराय के देवराज आनंद विजेता बने, जबकि लंबी कूद में भी उन्होंने ही बाजी मारी। बालिका वर्ग में ऊंची कूद में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सुपौल की काव्या निर्मल और लंबी कूद में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, भोजपुर की अलीशा रॉय ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस पूरे खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
इंडोर गेम्स में भी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। कैरम स्पर्धा के बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अरवल के सौरभ ने मुजफ्फरपुर के सन्नी को मात दी, जबकि बालिका वर्ग में संजना कुमारी विजेता रहीं। चेस में गया, बक्सर, तिरहुत और भागलपुर डिविजन की टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। वहीं, बैडमिंटन के महिला वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गया और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं, जहां गुरुवार को खिताबी मुकाबला होगा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
वॉलीबॉल और क्रिकेट में फाइनल की जंग
जैसे-जैसे यह आयोजन समापन की ओर बढ़ रहा है, टीम स्पर्धाओं का रोमांच भी चरम पर है। क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। पहले सेमीफाइनल में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, समस्तीपुर का सामना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सीतामढ़ी से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बक्सर की टीम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, औरंगाबाद से भिड़ेगी।
वॉलीबॉल में भी सेमीफाइनल के मुकाबले तय हो चुके हैं, जिनका आयोजन गुरुवार सुबह 9 बजे से होगा। बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल अरवल और छपरा के बीच, तो दूसरा मधेपुरा और बख्तियारपुर के बीच खेला जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। बालिका वर्ग में बांका का मुकाबला दरभंगा से और सहरसा का सामना कटिहार से होगा। सभी फाइनल मुकाबले गुरुवार को ही खेले जाएंगे, जिसके बाद इस शानदार आयोजन का समापन होगा। समापन समारोह में खेल, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ संयुक्त प्रदर्शन करने वाले कॉलेज को ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिया जाएगा।




