spot_img

Bihar Weather Today : बदला मौसम का मिजाज, Patna समेत कई जिलों में Yellow Alert जारी

spot_img
- Advertisement -

Bihar Weather Today | Patna । भीषण गर्मी से परेशान बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है। पटना (Patna) समेत राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम (Weather) बदलने के संकेत मिल रहे हैं। राजधानी व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

इन जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में कुछ स्थानों पर
40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-तड़क और बारिश हो सकती है।
येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -

13 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी। इसके चलते
तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cyber Fraud लखनऊ IIT में एडमिशन के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऐसे ठगे गए ₹1.5 लाख, कहीं आप भी तो नहीं शिकार?

मौसम में बदलाव के पीछे कारण

  • पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसका प्रभाव बिहार पर भी पड़ रहा है।

  • दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र से भी मौसम प्रभावित हो रहा है।

सोमवार का तापमान रिपोर्ट

  • मधेपुरा में सबसे कम न्यूनतम तापमान: 16.4 डिग्री सेल्सियस

  • पटना का न्यूनतम तापमान: 25.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4 डिग्री अधिक)

  • पटना का अधिकतम तापमान: 39.2 डिग्री सेल्सियस

  • डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान: 40.4 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Ganja Seize दरभंगा में पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की 'मौत', कार से हो रही थी सप्लाई; दो अंतरजिला तस्कर दबोचे गए

बदलते मौसम को लेकर अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है:

  • गरज-तड़क के समय पेड़ों के नीचे खड़ा न हों।

  • तेज हवा चलने के समय नाव से यात्रा करने से बचें।

  • खेतों में काटकर रखी गई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

  • वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और सुरक्षित स्थान पर पार्क करें।

  • पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखना जरूरी बताया गया है।

यह भी पढ़ें:  सरकारी बाबू को रिश्वत लेना पड़ा भारी! कटिहार DCLR पेशकार को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, 12 हजार जुर्माना

प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट

बिहार के प्रमुख शहरों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई:

शहर गिरावट (डिग्री सेल्सियस)
पटना 3.1
सासाराम 2.2
बक्सर 3.6
भोजपुर 2.5
बेगूसराय 5.0
समस्तीपुर 3.2
गोपालगंज 3.0
जमुई 2.4
दरभंगा 2.4
सुपौल 1.9
मधेपुरा 3.3

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews