back to top
25 सितम्बर, 2024
spot_img

Bihar में बारिश का नया दौर! बंगाल की खाड़ी में New System Active! हल्की सिहरन! क्या Bihar में बदल रहा मौसम…Durga Puja में कैसा रहेगा मिजाज, जानिए Alert

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में बारिश का नया दौर! जी हां, दुर्गापूजा से पहले मौसम ने फिर दिखाई करवट। पटना में झमाझम बारिश हो रही है। जलजमाव और ट्रैफिक का संकट गहरा गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है।@देशज टाइम्स पटना।

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर से बिहार में भारी बारिश का अलर्ट है। वजह है बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे उमस से राहत तो मिलेंगी लेकिन जलजमाव की परेशानी बढ़ेंगी! बिहार में बारिश ने दुर्गापूजा की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। दुर्गापूजा पर बारिश का असर? आयोजकों और श्रद्धालुओं के लिए चुनौतीपूर्ण मौसम सामने आने वाला है।

उत्तर और पूर्वी बिहार में भारी वर्षा का खतरा, दक्षिण और मगध क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार के बीच तापमान में गिरावट आएगी। सुबह-शाम हल्की सिहरन! बिहार में बदल रहा मौसम। मौसम विज्ञानियों का अलर्ट यही है पटना और आसपास छिटपुट बारिश और बादलों का डेरा है।

यह भी पढ़ें:  Ration Card: 30 सितंबर से बदलेगा राशन कार्ड सिस्टम, हर महीने खातों में जाएंगे 1000 रुपए, गेहूं-चावल ही नहीं, दाल-तेल-नमक भी@सब डिजिटल! बायोमेट्रिक-QR कोड से मिलेगा राशन

मानसून की वापसी में देरी! सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी सक्रिय बारिश का दौर साफ है कि बिहार के कई जिलों में बारिश का प्रभाव रहेगा।

बिहार में मौसम ने ली करवट, दुर्गा पूजा पर पड़ सकता है असर

पटना,देशज टाइम्स: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी पटना में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित हुआ।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में 25 सितंबर के आसपास नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम म्यांमार-बांग्लादेश तट के पास सक्रिय हो सकता है और यदि यह मजबूत हुआ तो इसका सीधा असर बिहार के मौसम पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  EOU का बड़ा एक्शन: समस्तीपुर के बिजली Superintending Engineer विवेकानंद के 3 ठिकानों Patna, Siwan, Samastipur पर रेड, 78% ज्यादा अवैध संपत्ति का खुलासा

बारिश का नया दौर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 से 27 सितंबर के बीच बिहार में भारी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश अधिक, जबकि दक्षिण बिहार और मगध क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

तापमान में गिरावट

बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह और शाम में हल्की सिहरन, जबकि दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा।

पटना और आसपास की स्थिति

पटना में मंगलवार की बारिश ने उमस से राहत दी, लेकिन कई जगह जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई। मुख्य सड़कों और गलियों में पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। आने वाले दिनों में पटना और आसपास छिटपुट बारिश और बादलों का डेरा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Ration Card: 30 सितंबर से बदलेगा राशन कार्ड सिस्टम, हर महीने खातों में जाएंगे 1000 रुपए, गेहूं-चावल ही नहीं, दाल-तेल-नमक भी@सब डिजिटल! बायोमेट्रिक-QR कोड से मिलेगा राशन

दुर्गा पूजा पर असर

दुर्गा पूजा के दौरान बारिश पंडालों की सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रभावित कर सकती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जलजमाव से लोगों को कठिनाई हो सकती है। हालांकि, बारिश उत्सव में रोमांच बढ़ाएगी लेकिन आयोजकों के लिए यह चुनौतीपूर्ण भी रहेगा।

मानसून की वापसी में देरी

इस बार मानसून की वापसी में देरी हुई है। आमतौर पर सितंबर के मध्य तक मानसून कमजोर होने लगता है, लेकिन सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बारिश के असर वाले क्षेत्र

भारी बारिश की संभावना: सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, कटिहार, सुपौल हैं। वहीं मध्यम बारिश के आसार मुंगेर, भागलपुर, बांका में हैं। हल्की/छिटपुट वर्षा गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, पश्चिम चंपारण में देखने को मिलेंगी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga सिविल कोर्ट में दुर्गा पूजा पर 8 दिन का अवकाश, जानें कौन से दिन होंगे आवश्यक मामलों की सुनवाई

दरभंगा | सिविल कोर्ट दरभंगा में आठ दिन दुर्गा पूजा अवकाश रहेगा। इसके बावजूद 3,...

Darbhanga में नवरात्रि का उत्सव, तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा में जुटी श्रद्धालुओं की लंबी कतार…भक्तिमय

जाले, दरभंगा | शारदीय नवरात्रा के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा वैदिक विधि से...

Darbhanga में मां चंद्रघंटा की आराधना, शौर्य और पराक्रम का संगम

दरभंगा | जगत जननी मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के...

विश्व पर्यटन दिवस पर Darbhanga में होने वाला है कुछ ख़ास, FREE कानूनी मदद पाने का सुनहरा मौका – जानें कौन है हकदार

दरभंगा| जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती आरती कुमारी ने जानकारी दी कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें