spot_img

क्या लालू यादव ने उल्टा फहराया था तिरंगा? 15 अगस्त 1997 को क्या हुआ था? JDU की खुली चुनौती

spot_img
- Advertisement -

पटना | जद (यू) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने फेसबुक लाइव के जरिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कुछ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लालू परिवार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

नीतीश सरकार के फैसलों की सराहना

- Advertisement -

नीरज कुमार ने नीतीश कुमार सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की चर्चा करते हुए कहा कि –

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna news ट्रेन के शौचालय के पास मिले 36 कछुए! चीन भेजने की थी साजिश, पटना में खुला बड़ा खेल

✅ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को विशेष पहचान पत्र जारी किए गए, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।
✅ हर साल 17 जनवरी को बख्तियारपुर, पटना में राजकीय समारोह के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
✅ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की तीसरी पीढ़ी को उच्च शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण दिया गया।
✅ शादी में आर्थिक सहायता योजना के तहत 51 हजार रुपये की राशि पोता-पोती व नाती-नतिनी को दी जाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  तानों और गरीबी को हरा National Medal तक पहुंची पटना की सुमन, जानिए संघर्ष की कहानी

तेजस्वी यादव से पूछे तीखे 3 सवाल

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए तीन अहम सवाल उठाए –

1️⃣ क्या यह सच नहीं कि 15 अगस्त 1997 को तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराकर देश का अपमान किया था?
2️⃣ क्या 26 जनवरी 2002 को गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रगान के दौरान लालू यादव और राबड़ी देवी वीआईपी दीर्घा में बैठे रहे और खड़े तक नहीं हुए?
3️⃣ क्या 22 अक्टूबर 2020 को बिहार चुनाव प्रचार के दौरान जहानाबाद में तेजस्वी यादव मंच की बजाय तिरंगे के रंग में रंगे झंडे वाले पोस्टर पर चढ़ गए थे?

यह भी पढ़ें:  दिवाली-छठ पर इंदौर से पटना की ट्रेनों में फुल हुई सीटें, कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट?

विपक्ष पर लगाया राष्ट्र सम्मान के अपमान का आरोप

नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आज़ादी का कितना सम्मान करता है, यह उनके कृत्यों से साफ झलकता है। उन्होंने तेजस्वी यादव से इन सवालों के जवाब देने की मांग की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।