Bihar Wheat Procurement 2025 | MSP for Farmers | बिहार सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीद की समयसीमा को 15 जून 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। 1 अप्रैल 2025 से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है, और किसानों को जल्द से जल्द पंजीकरण व बिक्री की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।@पटना,देशज टाइम्स।
MSP पर होगी गेहूं की खरीद
राज्य सरकार ने रबी विपणन मौसम 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,425 प्रति क्विंटल तय किया है। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान मिल रहा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका लगभग खत्म हो गई है।
कहां और कैसे बेचें गेहूं?
पंचायत स्तर पर: प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS/पैक्स),प्रखंड स्तर पर: व्यापार मंडलों, एफसीआई केंद्र: भारतीय खाद्य निगम द्वारा कुछ चयनित स्थानों पर भी खरीद कर सकेंगे।
ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया
कृषि विभाग पोर्टल: ➤ www.dbtagriculture.bihar.gov.in ➤ यहां किसान को अपना पंजीकरण कराना होगा। सहकारिता विभाग पोर्टल: ➤https://esahkari.bihar.gov.in ➤ यहाँ आवेदन कर अधिप्राप्ति प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है।
गेहूं खरीद की प्रमुख बातें
समयसीमा: 15 जून 2025 तक, MSP भुगतान: ₹2,425/क्विंटल, भुगतान अवधि: 48 घंटे के भीतर, ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता और बिचौलियों का उन्मूलन।
सरकार की मंशा और किसानों को लाभ
यह योजना किसानों को फसल का निश्चित मूल्य सुनिश्चित कर रही है। राज्य सरकार की पहल से आर्थिक मजबूती, आसानी से फसल बिक्री, और बाजार में स्थिरता आई है।किसानों को कम कीमत पर बिचौलियों को गेहूं बेचने की मजबूरी नहीं रह गई है।