back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जब मक्के की रोटी और साग खाने रूक गए ‘भगवान लालू प्रसाद’ देखें Video

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज टाइम्स। जब मक्के की रोटी और साग खाने रूक गए ‘भगवान लालू प्रसाद’ देखें Video। जी हां, मक्के की रोटी और साग। यह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को अति प्रिय है। फिर बिहार की लिट्‌ठी चौखे की बात हो, भला राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इसे चखे बिना कैसे रह सकते। इसके लिए भले, लालू यादव को काफिला भी रोकना पड़े वह अपने सुदामा का आग्रह कैसे ठुकरा सकते।

- Advertisement -

गरीबों के ‘भगवान लालू यादव’ ने स्वीकार किया आतिथ्य

दरअसल, लालू प्रसाद को आज गरीबों का भगवान बताते उनके सामने मक्के की रोटी और साग परोसा गया। वह भी तब जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना से मोतिहारी जा रहे थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

…और, मक्के की रोटी और बथुआ का साग

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को मक्के की रोटी के प्रति प्रेम उस समय उजागर हुआ, जब उन्होंने अपने काफिले को रोककर इसे स्वीकार किया। रविवार को पटना से मोतिहारी जाते समय, राजद नेता केदार यादव ने उन्हें मक्के की रोटी और बथुआ का साग भेंट किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna NEET Student Case: नीट छात्रा की मौत का रहस्य गहराया, मानवाधिकार आयोग का संज्ञान, पटना SSP से मांगी रिपोर्ट!

कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लालू यादव

राजद सुप्रीमो लालू यादव मोतिहारी के कोटवा स्थित जसौली जमुनिया गांव जा रहे थे। वहां उन्हें कल्याणपुर के राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता एवं पूर्व विधायक यमुना यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना था।

केदार यादव ने दी ‘खास सौगात’

वैशाली के भगवानपुर में राजद नेता केदार यादव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ लालू यादव का स्वागत किया। केदार यादव ने कहा कि लालू यादव उनके लिए भगवान के समान हैं, और उन्हें मक्के की रोटी और साग बहुत पसंद है। इसी वजह से उन्होंने लालू यादव के लिए यह खास भोजन तैयार करवाया था।

रोटी-साग लेते ही गूंजे नारे

जैसे ही लालू यादव का काफिला वहां पहुंचा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “लालू यादव जिंदाबाद” और “लालू भगवान जिंदाबाद” के नारे गूंजने लगे। केदार यादव हाथ में मक्के की रोटी और साग का थैला लिए खड़े थे। लालू यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर अपने काफिले को रुकवाया और यह सौगात स्वीकार की।

तेजस्वी यादव का वीडियो भी आया था सामने

गौरतलब है कि इससे पहले तेजस्वी यादव का भी रोटी, साग और चटनी खाते हुए वीडियो सामने आया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Assembly News: रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

📌 बिहार की राजनीति में लालू यादव का यह अलग अंदाज हमेशा से चर्चाओं में रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RTE Admission: राजस्थान में RTE के दायरे में बड़ा विस्तार, अब इन कक्षाओं में भी मिलेगा मुफ्त प्रवेश

RTE Admission: राजस्थान के नन्हे बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सरकार ने शिक्षा...

ऑनलाइन फूड डिलीवरी: 6.2 KM के लिए 35 रुपये! वायरल वीडियो ने स्विगी डिलीवरी सिस्टम पर उठाए सवाल

Online Food Delivery: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल लैंडस्केप में ऑनलाइन फूड डिलीवरी...

AI Technology के नए युग की शुरुआत: Sarvam Edge अब बिना इंटरनेट चलाएगा आपके डिवाइस में AI

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाते हुए, Sarvam AI...

Amisha Patel पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट!

Amisha Patel News: बॉलीवुड की गदर मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें