बिहार में मानसून की फिर से धमक है। इससे पटना सहित राज्य के 15 जिलों में अगले 24 घंटों में गरज तड़क के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
- Advertisement -
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना भोजपुर और बक्सर में एक दो जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।
- Advertisement -
इन जिलों में ठनका गिरने का भी अलर्ट है। इधर बुधवार को दिन भर पुरवा हवा बहती रही। धूप निकली लेकिन हर दिन की अपेक्षा उसम से राहत रही।
पटना का पारा चार डिग्री ऊपर चढ़ा लेकिन पुरवाई के प्रभाव की वजह से थोड़ी राहत रही। गुरुवार को राजधानी के आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंशिक बारिश का पूर्वानुमान है।
- Advertisement -







