जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश युवा जदयू की ओर से जारी जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की सूची को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
साथ ही युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि दल की नीति के अनुरूप सामाजिक एवं क्षेत्रीय संतुलन का पालन करते हुए दस दिनों के अंदर नयी सूची प्रदेश कार्यालय को समर्पित करें।
प्रदेश युवा जनता दल (यूनाईटेड) की ओर से जारी जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की सूची को कार्यालय आदेश निकालकर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही युवा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि दल की नीति के अनुरूप सामाजिक एवं क्षेत्रीय संतुलन के अनुसार दस दिनों के अंदर प्रदेश कार्यालय को नयी सूची उपलब्ध कराएं।
प्रदेश युवा जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की जारी सूची की समीक्षा करने पर पाया गया कि दोनों सूची में सामाजिक, साम्प्रदायिक एवं क्षेत्रीय संतुलन का ख्याल नहीं रखा गया है। दोनों सूचियों में अतिपिछड़ों, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक समुदाय एवं महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है।