back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Muzaffarpur News | Katra Pipa Bridge | कटरा-बकुची पीपा पुल होना है पार, पहले दीजिए अवैध ‘टैक्स’

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur News | Katra Pipa Bridge | कटरा-बकुची पीपा पुल होना है पार, पहले दीजिए अवैध ‘टैक्स’ क्योंकि प्रशासन है नहीं। सरकार को इससे मतलब नहीं। ढ़िढ़ोरा सुनिएगा तो सुशासन का हर रोज इश्तिहार छपता है।

- Advertisement -

अखबारों में टीवी में प्रचार देखिए तो लगेगा साहेब…ये सरकार ही है जिससे हमारी और आपकी जिंदगी टिकी है

अखबारों में टीवी में प्रचार देखिए तो लगेगा साहेब…ये सरकार ही है जिससे हमारी और आपकी जिंदगी टिकी है। मगर सरकार से यह कतई ना पूछिएगा कि हम कटरा पीपा पुल कैसे पार करें? यह मत पूछिएगा इस मनमानी, इस अवैध टैक्स की कमाई क्यों और किसके लिए….क्या जरूरत है। पैसा दीजिए चाहे कोई भी हो? तभी ही जा सकते हैं…सरकार और प्रशासन को सोचना चाहिए। मगर, सोचना है क्यों? लोग जैसे तैसे पार तो हो ही रहे, भले अवैध टैक्स भरना पड़े…सो…मनमानी चरम पर है।

- Advertisement -

प्रशासनिक उपेक्षा और अव्यवस्था का यह बड़ा उदाहरण है

प्रशासनिक उपेक्षा एवं अव्यवस्था का यह बड़ा उदाहरण हो सकता है। कटरा-बकुची पथ पर स्थित पीपा पुल को पार करने वालों को भी दस रुपये टैक्स देना पड़ता है। दोपहिया वाहन के लिए 10 रुपये तो चारपहिया के लिए 50 रुपये देना पड़ता है।

- Advertisement -

प्रशासनिक उपेक्षा और अव्यवस्था का यह बड़ा उदाहरण है

बागमती नदी की धारा में निर्मित इस अवैध पीपा पुल को पार करने पर टैक्स देना यहां के लोगों की मजबूरी भी है। पत्रकार हो या कोई अधिकारी बताना पड़ता है। इन्हें समझाना पड़ता किस काम से जा रहे हैं। आईकार्ड मांगते हैं। फिर भी संतुष्टि नहीं मिलीं तो पैसा दीजिए। ये मनमानी है। नहीं तो कहेंगे तुम जाम लगवा रहे हो?

बरसात में इस मार्ग से आवागमन के लिए नाव का ही सहारा

जानकारी के अनुसार, कटरा से बकुची मार्ग की दूरी महज एक किमी है। बरसात में इस मार्ग से आवागमन के लिए नाव का ही सहारा होता है। चारपहिया वाले चाहकर भी इसे पार नहीं कर पाते। प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए मुख्य मार्ग होने के कारण सैकड़ों लोगों की आवाजाही को लेकर होने वाली परेशानी पर विभाग की उपेक्षा ने स्थानीय लोगों को मौका दे दिया।

कुछ लोगों ने मिलकर यहां अपने स्तर से पीपा पुल बना दिया

कुछ लोगों ने मिलकर यहां अपने स्तर से पीपा पुल बना दिया। इसके लिए जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग या प्रशासन से स्वीकृति भी नहीं ली। अब प्रतिदिन हजारों रुपये की वसूली इससे की जा रही है।

दिलचस्प है ये पीपा पुल का अंकगणित

कटरा प्रखंड मुख्यालय का मुख्य मार्ग होने के कारण इस पीपा पुल से प्रतिदिन करीब 500 पैदल लोगों की आवाजाही होती है। इसके अलावा सौ से डेढ़ सौ दोपहिया और 40 से 50 छोटा चारपहिया वाहन इस पुल से गुजरता है। इस तरह प्रतिदिन करीब 10 रुपये टैक्स के रूप लोगों को देना पड़ता है। इस हिसाब से यह आंकड़ा तीन लाख रुपये प्रतिमाह हो जाता है।

विभाग का दावा, सरकारी पुल बनने से बंद हो जाएगी मनमानी

इस मामले में आरसीडी-दो के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि सरकारी पीपा और पीसीसी पुल बन जाने के बाद यह मनमानी खत्म हो जाएगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए अवैध होने के बाद भी रोक लगाने में परेशानी आ रही।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भड़का बवाल, पुलिस-पब्लिक में खूनी झड़प
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टोयोटा हाईलैंडर EV: भारत में आ रही फॉर्च्यूनर जैसी दमदार 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV!

Toyota Highlander EV: दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा...

UPSC Result: गरीबी और संघर्षों को हराकर इन्बा बनीं IPS, जानें उनकी प्रेरणादायक कहानी

UPSC Result UPSC Result: कड़ी मेहनत, मजबूत इरादे और कभी न हार मानने की जिद्द...

Darbhanga News: बहादुरपुर को मिलेगी नई सौगात! DM ने ब्लॉक ऑफिस की जमीन का किया मुआयना, भवन निर्माण की भूमि के एक-एक इंच का...

Darbhanga News: बहादुरपुर की प्रशासनिक तकदीर बदलने वाली है, क्योंकि एक अत्याधुनिक और भव्य...

OnePlus Smartphones: 2026 में 45,000 से कम के दमदार OnePlus स्मार्टफोन्स, क्या बदलेंगे बाजार का रुख?

OnePlus Smartphones: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा से ही नई टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें