spot_img

Darbhanga News | दरभंगा से मिली बिहार समेत मिथिलावासियों को बड़ी सौगात….खाद्यान्न भंडारण की आधुनिक तकनीक स्टील साइलो Darbhanga में शुरू

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा से मिली बिहारवासियों को सौगात….खाद्यान्न भंडारण की आधुनिक तकनीक स्टील साइलो Darbhanga में शुरू हो गया है। जहां बिहार और मिथिला वासियों को बड़ी सौगात मिली है। यहां खाद्यान्न भंडारण की आधुनिक तकनीक से निर्मित स्टील साइलो का दरभंगा में उद्घाटन हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इसका उद्घाटन किया।

- Advertisement -

Darbhanga News | 50,000 एमटी क्षमता वाले नवनिर्मित गेंहू भंडारण साइलो का उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, दरभंगा में भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय दरभंगा के अंतर्गत जाले के जोगियारा में रविवार को 50,000 एमटी क्षमता वाले नवनिर्मित गेंहू भंडारण साइलो का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया।

- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन से पश्चिम

यह साइलो दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन से पश्चिम लगभग 1800 मीटर दूर (खेसर रेलवे गुमटी के पास) पीपीपी मॉडल पर भारतीय खाद्य निगम के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से अदानी एग्री लोजिस्टिक्स लिमिटेड की ओर से निर्मित किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अब गया में हद हो गई! महिला मित्र के साथ घूमने गए युवक से कथित बदसलूकी! Video Viral, क्या कर रही पुलिस - जानिए

Darbhanga News | साइलो कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन पट्टीका का अनावरण कर किया गया

​मौके पर साइलो कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन पट्टीका का अनावरण कर किया गया। साइलो के विद्युत कक्ष में स्थित नियंत्रण प्रणाली का विधिवत बटन दबाकर कॉनवेयर बेल्ट का शुभारंभ किया गया। साथ ही गेंहू खरीद केंद्र का भी उद्घाटन किया।

Darbhanga News | साइलो के आने से दरभंगा व साथ के जिलों में अनाज भंडारण में काफी सहायता मिलेगी

इस अवसर पर अजीत कुमार सिन्हा, कार्यकारी निदेशक(मुख्यालय) की ओर से केंद्रीय मंत्री तथा गणमान्य अथितियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि साइलो के आने से दरभंगा व साथ के जिलों में अनाज भंडारण में काफी सहायता मिलेगीl

Darbhanga News | यह भंडारण साइलो केंद्र की ओर से मिथिलावासियों को सौगात है

यह भंडारण साइलो केंद्र की ओर से मिथिलावासियों को सौगात है। इसके प्रारंभ होने से इस क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम की अनाजों की भंडारण क्षमता बढ़ेगी, रोजगार सृजन हो सकेगा। तेजी से अनाज का संचलन होगा। राज्य में उत्पादित अनाज के भंडारण में यह बहुत ही मददगार होगा। मौके पर पौधरोपण के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को 10 किलो बैग में खाद्यान्न का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

Darbhanga News | आगामी रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत 15 मार्च से

वहीं, साइलो परिसर में स्थापित गेहूं खरीदी केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। आगामी रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत 15 मार्च से पूरे बिहार राज्य के सभी जिलों में गेहूँ की खरीद शुरू हो जाएगी तथा गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपए 2275/- प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानो को भुगतान 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। यास्थित गणमान्य अतिथियों ने किसान भाइयों को यह सलाह दी कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएंl

Darbhanga News | यह साइलो भारतीय खाद्य निगम के साथ निजी-सार्वजनिक साझेदारी मॉडल के तहत

यह साइलो भारतीय खाद्य निगम के साथ निजी-सार्वजनिक साझेदारी मॉडल के तहत निर्मित गेहू भंडारण के लिए साइलो है जो अड़ानी एग्री लोजिस्टिक्स लि. द्वारा डिजाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ओन- ऑपरेट मॉडल के तहत निर्मित किया गया है।

Darbhanga News | दरभंगा स्थित साइलो की भंडारण क्षमता 50000 मीट्रिक टन

दरभंगा स्थित साइलो की भंडारण क्षमता 50000 मीट्रिक टन (हेतु 12500 मी.टन X 4 साइलो बिन) है जिसका उपयोग भारतीय खाद्य निगम आगामी 30 वर्षों तक खाद्यान्न का भंडारण हेतु किया जायेगा जबकि साइलो का संचालन निजी संस्था की किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  CISF कैंप में खूनी खेल: बिहार के जवान ने अपने ही 4 साथियों को भूना, मच गया हड़कंप!

Darbhanga News | स्टील साइलो का मुख्य उद्देश्य फसल कटाई के बाद भंडारण के दौरान होने वाले नुकसान

स्टील साइलो का मुख्य उद्देश्य फसल कटाई के बाद भंडारण के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने, अनाज की गुणवत्ता को संरक्षित करने और निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से खाद्यान्न के थोक रखरखाव औ रभंडारण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से खाद्यान्न की मात्रा और गुणवत्ता संरक्षित करना है।

Darbhanga News | इनकी रही मौजूदगी

​कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ. धर्मशीला गुप्ता, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, सांसद  डॉ. अशोक कुमार यादव, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दरभंगा रमाकांत, हरि सहनी, सदस्य बिहार विधान परिषद, जाले विधायक जीवेश कुमार, विजय पाराशर, मुख्य महाप्रबंधक (कोलकाता), अमित भूषण, महाप्रबंधक (बिहार क्षेत्र), भारतीय खाद्य निगम, बिहार क्षेत्र के उप महाप्रबंधक आनंद कुमार, मंडल प्रबंधक, मंडल कार्यालय दरभंगा के संतोष कुमार समेत क्षेत्रीय कार्यालय पटना से सहायक महाप्रबंधक विजय सिंह, दुर्गेश, कुमार अभिषेक,  सिकंदर मांझी, भारतीय खाद्य निगम के उच्च अधिकारी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, कार्यकारी निदेशक, मुख्यालय नई दिल्ली, विजय पराशर, मुख्य महाप्रबंधक, आंचलिक कार्यालय (पूर्व), कोलकाता,अमित भूषण, महाप्रबंधक बिहार क्षेत्र सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports