जानकारी के अनुसार, वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था और कई महीनों से फरार चल रहा था। उसे सोमवार की सुबह बिहार बिहार एटीएस (ATS) ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया।
मुमताज अंसारी पूर्वी चंपारण जिले के महिषी थाना इलाके का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार एटीएस की टीम तमिलनाडु गई थी।
वो लगातार फरार चल रहा था। स्पेशल इनपुट थी कि उसने तमिलनाडु में अपना ठिकाना बना रखा है। वहीं छिपकर रह रहा है। इसके बाद ही टीम बिहार से वहां गई।
पटना के फुलवारी शरीफ थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 827/22 में हुई है। इस केस पिछले साल बारह जुलाई को दर्ज हुई थी। इसे बाद में एनआईए (NIA) ने टेक ओवर कर लिया था।
इस केस का वांटेड मुमताज अंसारी बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के महिषी थाना इलाके का रहने वाला है। इसे बिहार एटीएस (ATS) की टीम ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे तत्काल एनआईए (NIA) के हवाले कर दिया गया।
एडीजी (ADG) मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवारने कहा कि पुलिस को-ऑपरेशन का यह बेहतरीन नमूना है। गिरफ्तार मुमताज के बारे में और भी जानकारी खंगाली जा रही है। बता दे की इसकी पढ़ाई क्लास नौ तक ही हुई है। कोई बड़ा काम नहीं करता है।
किस-किस थानों में इसका आपराधिक इतिहास है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। इससे पहले फुलवारीशरीफ के कांड में एनआईए (NIA) की तरफ से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जेल भेजा गया था। इसी साल 17 मार्च को ईशाद आलम को भी गिरफ्तार कर एनआईए (NIA) को हवाले किया गया था।