back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar News | Kishanganj Crime News| ये कैसी लापरवाही… चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ASI की पिस्टल चोरी

जहानाबाद जिला बल के ASI राजीव कुमार सिंह की पिस्टल चोरी हो गई। किशनगंज में चुनाव कराने के बाद लौट रहे थे। मगर हद यह, वर्दी खोल लिए। बैग में 9 एमएम पिस्तौल और 35 राउंड गोली रखकर पहड़कट्टा स्थित नेशनल हाइवे पर किशनगंज जाने वाली बस में चढ़ गए। मगर, हद तो तब हुई जब उन्होंने अपना बैग बस के सीट के नीचे रख दिया...। फिर बिहार के शातिर चोरों को कहां पता था...ये पुलिस वाले साहब हैं...चोरी हो गई पिस्टल ही साहेब की...

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Kishanganj का चतुर-चालाक चोर देखिए। पुलिस को भी नहीं बख्शा… चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ASI जहानाबाद जिला बल में पदस्थापित एएसआई राजीव कुमार सिंह की पिस्टल पर ही अपराधियों ने हाथ साफ कर दिया। वारदात को अपराधियों ने उस दौरान अंजाम दिया जब राजीव किशनगंज में दूसरे चरण में हुए मतदान से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे।

- Advertisement -

Bihar News | Kishanganj Crime News| किशनगंज में लोकसभा चुनाव करवाने गए थे

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिला बल में पदस्थापित एएसआई राजीव कुमार सिंह किशनगंज में लोकसभा चुनाव करवाने गए थे। यहां वो मतदान के दौरान पहड़कट्टा थाना क्षेत्र के पनासी चौक पर बोर्डर सिलिंग के प्रथम पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की ड्यूटी पर तैनात थे।

- Advertisement -

Bihar News | Kishanganj Crime News| वर्दी खोल कर बैग में 9 एमएम पिस्तौल और 35 राउंड गोली और अन्य सामान रख कर करीब 3:30 बजे

एएसआई राजीव मतदान केन्द्र पर 2 बजे ड्यूटी समाप्त कर एएसआई अपने आवासन स्थल स्कूल आ गए, जिसके बाद वर्दी खोल कर बैग में 9 एमएम पिस्तौल और 35 राउंड गोली और अन्य सामान रख कर करीब 3:30 बजे पहड़कट्टा स्थित नेशनल हाइवे पर किशनगंज जाने वाली बस में चढ़ गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  India AI Summit: इंडिया एआई समिट पर शशि थरूर का बड़ा बयान..."कुछ छोटी-मोटी तकनीकी गड़बड़ियां"... बताया ‘बड़ी सफलता’, पढ़िए राहुल गांधी, 'केरल स्टोरी-2' पर तीखी प्रतिक्रिया और आगामी कार्यक्रम और जवाब

Bihar News | Kishanganj Crime News| अपना बैग बस के सीट के नीचे रख दिया।

उन्होंने अपना बैग बस के सीट के नीचे रख दिया। बस जब किशनगंज बस स्टैंड पर करीब 4:15 बजे पहुंची तो देखा बैग सीट के नीचे नहीं है, जिसके बाद एएसआई ने बस के स्टाफ और अन्य सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

Bihar News | Kishanganj Crime News| बस स्टैंड और आसपास के लोगों से पूछताछ

घटना के बाद एएसआई राजीव कुमार सिंह ने किशनगंज सदर थाना पहुंचकर आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई। सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए बस स्टैंड और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Yash Toxic Movie: क्या ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने वसूली है 50 करोड़ की मोटी फीस? जानें पूरी खबर

Yash Toxic Movie News: रॉकिंग स्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर...

CBSE Board Exam: छात्रों के लिए DMRC की खास सुविधा, अब नहीं होगी लेट!

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की...

बैंक लॉकर में 60 लाख के गहने गायब: दिल्ली में सनसनी, क्या कहता है RBI का नियम?

Bank Locker: जब बात अपनी सबसे कीमती संपत्ति को सुरक्षित रखने की आती है,...

BSNL का ₹99 प्रीपेड प्लान: कम बजट में अनलिमिटेड कॉलिंग का नया विकल्प

Prepaid Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में हलचल मचाते हुए, सरकारी स्वामित्व वाली भारत संचार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें