back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया बारी-बारी से दुष्कर्म, बनाया वीडियो, किया वायरल

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा। जिले में एक छात्रा के साथ गांव के ही युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और जान से मार डालने की धमकी दी। इससे भयभीत छात्रा ने तो किसी को बतायी और पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब दुष्‍कर्मियों ने वीडियो वायरल कर दिया।
छात्रा से सामूह‍िक दुष्‍कर्म की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सामूहिक दुष्‍कर्म करने के बाद दरिंदों ने इस शर्मनाक कुकृत्‍य का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में सक्रिय हुई है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहे दुष्‍कर्मियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस उनके घर पहुंची तो, सभी आरोपी फरार मिले। इनमें से एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।दो आरोपितो के रिश्तेदारो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी संतोष कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने की बात सामने आने के बाद हमने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। खैरा थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के समीप घटना को अंजाम दिया गया। नौवीं कक्षा की छात्रा 28 मार्च को दोपहर में खैरा से बाजार कर घर लौट रही थी। इसी दौरान नहर के समीप पहले से मौजूद तीन की संख्या में युवक उसे जबरन गेहूं के खेत में ले गए तथा बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।
तीनों युवकों ने छात्रा को धमकी दी कि इसकी जानकारी किसी को देने पर उसकी हत्‍या कर देंगे। इस घटना से भयभीत छात्रा ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इसी बीच बदमाशों ने इस दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो को वायरल किया गया तो, वीडियो को पीड़िता के सगे संबंधी भी देखे। उसी वक्त उस वीडियो को खैरा पुलिस को भेजा।
पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहे तीनों युवक खैरा के ही हैं। खैरा पुलिस की लापरवाही के कारण इलाके में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है । शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है चोरी की घटनाएं भी हो रही है। क्षेत्र में हो रही घटनाओं पर काबू पाने में पुलिस लगातार विफल रही है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें