spot_img

वैशाली में सिपाही की हत्या करने वाले दो अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, फिल्मी स्टाइल में घेरकर मार दी गोली

spot_img
- Advertisement -

वैशाली में पुलिस के सिपाही की हत्या में पुलिस ने बड़ा बदला लिया है। पुलिस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर। पुलिस हिरासत में दोनों को लाया जा रहा था। इसी बीच दोनों ने भागने का प्रयास किया। साथ ही फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों की मौत हो गई है। वैशाली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। सबसे पहले देशज टाइम्स ने आपको सिपाही हत्या की जानकारी दी थी। अब पढ़िए पूरी खबर, कैसे हुआ एनकाउंटर…

- Advertisement -

ये बिहार पुलिस है। इसे छेड़ना नहीं। छेड़ोंगे तो पसीने भी छूटेंगे और मारे भी जाओगे।अपराधियों से किसी तरह की समझौता नहीं करने का नाम ही है बिहार पुलिस। सिपाही अमिताभ कुमार के हत्या के चंद मिनटों में भी पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों अपराधियों को मार गिराया है। सिपाही अमिताभ कुमार की हत्या के बाद उपर से नीचे तक पुलिस विभाग में उबाल मचा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

जानकारी के अनुसार,ज़िले के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दुस्साहसी कदम उठाते हुए ड्यूटी पर रहे सिपाही अमिताभ कुमार के सीने में चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। और फ़रार हो गया था। सिपाही की हत्या आग की तरह फैल गयी और विधि- व्यवस्था पर सवाल खड़ा होने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: 'चंचल यादव का अच्छा उदाहरण बनाएंगे', पुलिसकर्मी पर देश भर में केस दर्ज कराएंगे!

इसके बाद स्थानीय पुलिस की पूरी फ़ौज अपराधियों के पीछे पड़ गई। ज़िले के सीमा क्षेत्र को सील कर दिया गया। फ़िल्मी सीन की तरह अपराधी भाग रहे थे। पुलिस उनका पीछा कर रहीं थी। अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दिया, बचाव में पुलिस ने भी फ़ायरिंग किया और आख़िरकार दोनों अपराधियों ढेर हो गये।

जानकारी के अनुसार,सोमवार दोपहर चार अपराधी यूको बैंक शाखा के सामने लूट का प्रयास करने लगे, ये देखकर वहां तैनात गश्ती टीम के सिपाहियों ने अपनी वर्दी की लाज रखने के लिए अपराधियों के सामने कूद पड़े। उन्हें ये अंदाजा भी नहीं होगा कि अपराधी उन पर भी फायरिंग कर देंगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार में EV चलाने वालों की बल्ले-बल्ले! अब हर घंटे में चार्ज होगी आपकी गाड़ी, जानें सरकार का प्लान

अपराधियों ने वर्दीधारी को अपने तरफ आता देख उन पर गोली चला दी, गोली लगने से एक जवान बुरी तरह घायल हो गया, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पुलिस गश्ती टीम वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के यूको बैंक के पास गश्ती कर रही थी, तभी वहां संदिग्ध एक बाइक पर सवार तीन लोग मौजूद थे।

उनसे जब पुलिस पूछताछ करने गई तो वह सभी बाइक पटक कर भागने लगे। इसी दौरान दो संदिग्धी को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि एक अपराधी ने चार राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी को दो गोलियां लगी। आनन-फानन में उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल दहला देने वाली खबर! कोलकाता दुर्गा पूजा बनी काल, मुजफ्फरपुर के पिता-बेटे की मौत

Bihar Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ ने मुजफ्फरपुर के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में पिता अभिषेक श्रीवास्तव और उनके मासूम बेटे आयांश क #BiharNews,#KolkataAccident,#DurgaPujaTragedy

अररिया में 6 साल की मासूम से हैवानियत! बिस्कुट का प्रलोभन देकर पड़ोसी ले गया खेत- किया दुष्कर्म

Bihar Child Rape: बिहार के अररिया में 6 साल की मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने बिस्कुट का लालच देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। #BiharCrime,#ArariaNews,#ChildSafety

राहुल गांधी पर चिराग पासवान का सीधा वार: ‘2034 तक कांग्रेस सत्ता में नहीं, UP में भी लड़ेगी LJP’

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अपनी पार्टी के लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते ह #BiharPolitics,#ChiragPaswan,#UPAssemblyElections

Bhagalpur Accident भागलपुर में कोहराम! इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत, बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्त तड़प रहे अस्पताल में

Bhagalpur Accident: भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, जहां एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 10वीं के छात्र पीयूष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जो अपने घर का इकल #BhagalpurAccident,#BiharNews,#RoadSafety