पटना से बड़ी खबर है जहां पुलिस के घर में घुसकर अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। पुलिसकर्मी बिहार पुलिस के कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार का लाइसेंसी पिस्टल छीनकर अपराधी आराम से चलते बने हैं। घटना इंदिरा नगर के रोड नंबर तीन का है।
मामला जक्कनपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां सिपाही के कमरे में घुसकर अपराधियों ने हथियार के बल पर उसकी सर्विस पिस्टल को छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कई पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
जानकारी के अनुसार, मोकामा थाना के सिपाही प्रदीप कुमार जक्कनपुर थाना इलाके के इंद्रा नगर रोड नंबर 3 में किराए के मकान में रहते हैं।
सुबह सिपाही प्रदीप कुमार के कमरे में घुसे 2 अपराधियों ने बंदूक की नोक पर उनसे लाइसेंसी सर्विस रिवाल्वर छीन लिया और फिर आराम से फरार हो गए। वहीँ बेख़ौफ़ अपराधियों ने बिहार पुलिस को एकबार फिर खुली चुनौती दे दी है।
जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस अपराधियों ने एक सिपाही के घर में घुसकर बड़ी घटना को अंजाम देते हुए पुलिसकर्मी का लाइसेंसी पिस्टल छीन लिया। इतना ही नहीं, आराम से हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार, मोकामा थाना के सिपाही प्रदीप कुमार जक्कनपुर थाना इलाके के इंदिरा नगर रोड नंबर 3 में किराए के मकान में रहते हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार को सिपाही प्रदीप कुमार के कमरे में घुसे दो की संख्या में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर प्रदीप कुमार का लाइसेंसी पिस्टल छीन लिए और आराम से चलते बने।
इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा?
मिली जानकरी के अनुसार सिपाही प्रदीप कुमार मोकामा में तैनात है। जक्कनपुर थाना इलाके में वो किराये के मकान में रहते थे। सिपाही प्रदीप ने इस घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के बाद सिपाही प्रदीप कुमार ने जककनपुर थाना में वारदात की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि बिहार पुलिस के एक जवान की सर्विस रिवाल्वर गायब हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।