spot_img

काला हिरण में नप गए थानेदार, हुए सस्पेंड

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से बड़ी खबर है जहां काला हिरण में थानेदार नप गए हैं। मामला, जिले के चेनारी थाना क्षेत्र का है जहां काला हिरण शिकार मामले में आरोपी पर कार्रवाई नहीं करना थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पंद्रह सितंबर को चेनारी थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के वन क्षेत्र में काला हिरण का शिकार किया गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियो को एक स्कार्पियो से हिरण का सींग और अन्य अवशेष के साथ पकड़ थाना लाई थी।

- Advertisement -

बाद में उसे व्यक्तिगत जिम्मेदारी (पीआर) बॉन्ड पर छोड़ दिया गया था। वन विभाग की सक्रियता के बाद 17 सितंबर को दो आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो पाई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर में 9 माह से लापता किशोर बरामद, कुएं से मिली सिर्फ हड्डियां, कंकाल पर पड़े कपड़े...- क्या हादसा था या गहरी साजिश!

चेनारी के थानाध्यक्ष शंभु कुमार को एसपी विनीत कुमार ने शनिवार को निलंबित कर दिया है। इनपर आरोपी को पकड़ने के बाद भी पीआर बॉन्ड पर छोड़ देने का गंभीर आरोप लगा है। इसके बाद सस्पेंड करते हुए एसपी ने उन्हें पुलिस केंद्र वापस बुला लिया। यह कार्रवाई सासाराम के एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

थानाध्यक्ष समेत सात लोगों पर उल्हो के वन परिसर पदाधिकारी अमित कुमार ने केस दर्ज कराया था। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि काला हिरण शिकार मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया है।

इसपर पुलिस अधिकारी व कर्मियों की इसमें संलिप्तता पाई जाएगी, उस पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई भी की होगी। इस मामले में शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी नवीन चंद्र झा ने रोहतास एसपी से जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिहार डेयरी प्रोजेक्ट: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही यहां 85...

Bhagalpur News: नाथनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव, बनेगा सर्कुलेटिंग एरिया में बैरिकेडिंग वॉल, और भी बहुत कुछ… पढ़िए

नाथनगर रेलवे स्टेशन: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित नाथनगर रेलवे स्टेशन पर अब...

Bihar Politics: नीतीश की शपथ पर तेजस्वी का तीखा तंज, बोले- जबरदस्ती भेजे जा रहे, क्या PM बन गए क्या!

बिहार पॉलिटिक्स: बिहार की सियासत में फिर गरमाहट आ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

Darbhanga News: दरभंगा में पाण्डुलिपि संरक्षण की बड़ी पहल, धरोहर बचाने में जुटा प्रशासन, जानिए किन संस्थाओं की ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप पर अपलोड...

पाण्डुलिपि संरक्षण दरभंगा: दरभंगा, मिथिला की वह भूमि जहां ज्ञान की सदियों पुरानी परंपरा...