दरभंगा में भी एक महिला सिपाही कान में हेडफोन लगाकर खुदकुशी कर चुकी है। अब ऐसा ही मामला गया शहर से आया है। यहां के पंचायत आखडा पुलिस चौकी के समीप किराए पर रह रही महिला सिपाही 22 वर्षीय अंशु कुमारी ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली।
वह औरंगाबाद जिले के थाना हसपूरा मोहल्ला की रहने वाली थी। गया पुलिस बल 112 पेट्रोलिंग में तैनात थी। सोमवार को ड्यूटी पर नहीं जाने पर साथी पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचा। वहां खिड़की से देखा तो शव रस्सी से लटकता नजर आया।
जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही अंशु कुमारी 112 गश्ती वाहन पर ड्यूटी के रूप में तैनात थी। वह पंचायती अखाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो उसके साथ रहने वाले पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खोला तो खिड़की से झांक कर देखा। अंशु कुमारी का शव रस्सी से लटकता नजर आया। इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। महिला के कान में हेडफोन भी लगा था।
वह गत 3 महीने से यहां किराए पर रह रही थी। वह रात में ड्यूटी कर अपने कमरे में सो गई थी। सुबह देर तक कमरा नहीं खुलने पर साथी सिपाही लड़की ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो लाल रंग के दुपट्टा से गले में फंदा डालकर पंखे से लटकी मरी पड़ी थी। साथ में इसी तले पर और भी दो लड़कियां अलग-अलग कमरे में रह रही थी।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है। वहीँ सिपाही के ख़ुदकुशी की सूचना परिजनों को भी दे दी गयी है।
बताया जा रहा है उसके बहनोई के भाई से उसकी शादी भी तय की गई थी। वहां पंखे के सहारे उसका शव लटका हुआ पाया गया। इसके बाद शव को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। आसपास के कमरों में भी महिला सिपाही किराए पर रह रही हैं, उनसे भी पुलिस ने मामले में पूछताछ की है। अंशु का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। सीडीआर निकालने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच तेज कर दी गई है।