
पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चलने लगा। इसे देखकर सभी अवाक रह गए। इससे यात्रियों और उनके परिवार वालों को बड़ा सदमा लगा। सभी शर्मसार हो गए।
दरअसल, पटना जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक विज्ञापन की जगह गंदी फिल्में चलने लगीं। पटना जंक्शन पर रेलवे की तरफ से प्लेटफार्म पर एलईडी टीवी सेट लगाए गए हैं। इनमें से कई एलईडी स्क्रीन पर अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा। उस वक्त काफी संख्या में यात्री प्लेटफार्म पर मौजूद थे।
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने शर्म से अपना सिर झुका लिया। वहीं कई यात्री आक्रोशित हो गए। यात्रियों को शर्मसार होना पड़ा. प्लेटफॉर्म पर महिलाएं और कुछ लोग अपने बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे लेकिन अचानक यह घटना हो गई।
इससे यात्री आक्रोशित हो गए। इसकी शिकायत की गई। घटना की जानकारी स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों को दी। जैसे ही इसकी सूचना रेलवे को मिली तो खलबली मच गई। तुरंत ही इसकी सूचना एजेंसी को दी गई। सूचना पर चल रही अश्लील फिल्म को रोका गया। इसे लेकर आरपीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इधर, आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित एजेंसी के खिलाफ आरपीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरपीएफ ने तत्काल फोन कर संबंधित एजेंसी को कहकर बंद करवाया। इस मामले में रेलवे अधिकारी ने बड़ा एक्शन लिया है। इस पूरे मामले में विज्ञापन एजेंसी पर आरपीएफ पोस्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। डीआरएम प्रभात कुमार ने एजेंसी पर जुर्माना लगाया है। ब्लैक लिस्ट करने का भी निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर दर्जनों टीवी स्क्रीन लगे हैं, ताकि ट्रेन की सूचना यात्रियों को दी जा सके। हालांकि यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इसके पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। उस समय अधिकारियों को बाद में इसकी जानकारी मिली थी। इस बार तुरंत पता चलते ही रेलवे की ओर से कार्रवाई की गई है।





