

मधुबनी, देशज टाइम्स। जिले के डाकघरों में 10 रुपए का पोस्टल ऑर्डर खत्म हो चुका है। इससे लोगों में हाहाकार मचा है। इसको लेकर प्रधान डाक घर के पोस्टल ऑर्डर काउंटर बताया गया कि पिछले तीन महीनों से 10 रुपए के पोस्टल (Postal order of Rs 10 expired in Madhubani post offices.) ऑर्डर उपलब्ध नहीं हैं।
वहीं, पोस्टल ऑर्डर की किल्लत प्रधान डाक घर ,मधुबनी कोर्ट, गांधी बाजार , बड़ा बाजार, पंडौल, लोहट, खिरहर, कलुआही,झंझारपुर आरएस, झंझारपुर कोर्ट,जयनगर बाजार ,लौकहा सहित जिले के रहिका ,आर के कॉलेज, तुलापटगंज,सरीसबपाही, सकरी
रुद्रपुर, राजनगर ,रामपट्टी, नरहिया, मदना, जयनगर, झंझारपुर, घोघरडीहा, बाबूबराही, बासोपट्टी, बेनीपट्टी, कलुआही, खजौली, खुटौना,लदनियां, फुलपरास, मधवापुर सहित जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में अन्धरा, अरेरहाट, बसैठ चैनपुरा, भौआरा डाक घरों में है।
इसको लेकर पूछे जाने पर डाक अधीक्षक एमपी देव ने बताया कि नासिक से 10 रुपए का पोस्टल ऑर्डर छप कर नही आ रहा है जिस कारण पोस्टल ऑर्डर की किल्लत हो गयी है।


