Bihar Weather News| Bengal की खाड़ी से नमीवाली पुरवा हवाओं के साथ Bihar में प्री-मानसून पहुंच चुका है। इससे, अगले कुछ दिन टिप-टिप पानी बरसेगा। मौसम को राहत मिलेंगी। गर्मी से तत्काल विराम लगेगा। लू के थपेड़े आराम करेंगे। रह-रहकर बारिश होगी।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Weather News| अगले तीन से पांच दिनों तक का मौसम ऐसा ही बना रहेगा
मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से पांच दिनों तक का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार को आपके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, 24 घंटों के दौरान बिहार के विभिन्न स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी। 28 मई तक बिहार में मौसम इसी तरह बना रहा तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Weather News| हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बिहार में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Weather News| उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में
उत्तरी बिहार के अधिकांश भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण पश्चिमी हिस्से के गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, सीवान में बारिश की संभावना कम है। पिछले करीब 10 दिन से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।
[the_ad id=”116701″]
Bihar Weather News| बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं, बढ़ी आर्द्रता, गिरा तापमान
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवाओं ने प्रदेश के मौसम को सामान्य बना दिया है। इन हवाओं के कारण बढ़ी आर्द्रता ने जहां तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं लू का प्रकोप भी कम हुआ है।
[the_ad id=”116701″]



