मई,17,2024
spot_img

Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद ही प्रीति की जिंदगी ससुरालवालों ने लील ली। उसका Murder कर डाला। बेड पर पड़ी मिली प्रीति की लाश और पीटकर हत्या के सबूत वहीं पड़े थे जहां, फिर दहेज की बलिवेदी पर एक नवविवाहिता चढ़ गई। बासोपट्टी एसएचओ अरविंद कुमार ने कहा, मामले की पूरी गंभीरता से जांच शुरू है। हर एंगिल पर तहकीकात चल रही है। जो तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं, वह बासोपट्टी पूर्वी में घटनास्थल पर विलाप करते प्रीति के परिजन हैं, जिन्होंने बड़े अरमान से महज छह माह पूर्व अपनी बेटी की शादी निर्दयी राजू कुमार दास से कराई थी।

Madhubani News|Basopatti News| छह माह पूर्व शादी के बाद से ही 19 वर्षीय प्रीति दहेज लोभियों की प्रताड़ना से लड़ रही थी

जानकारी के अनुसार, 6 माह पूर्व ही 19 वर्षीय प्रीति की शादी हुई थी। तब से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल में जो लाश मिलीं उसके शरीर पर जख्म के कई निशान साफ चीख रहे थे कि प्रीति की हत्या हुई है। वहीं, इस मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रीति के परिजनों ने पुलिस से कहा,  दहेज के लिए मेरी बेटी को इन लोगों ने मार डाला। इसमें पति के साथ सास, ससुर भी शामिल थे।

Madhubani News| Basopatti News| प्रीति के पिता पिता राम लखन दास ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा

जानकारी के अनुसार, बासोपट्टी प्रखंड के पूर्वी वार्ड सात में गुरुवार को 19 वर्षीय एक नवविवाहिता की हत्या हो गई। घटना को लेकर मृतका के पिता राम लखन दास ने स्थानीय थाने में पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। मृतका का मायका बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर गांव में है। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई।

यह भी पढ़ें:  Gaighat News| Muzaffarpur News | बेनीबाद में गायघाट का शराब कारोबारी, कार, कार्टन में भर-भरकर शराब, गिरफ्तार

Madhubani News| Basopatti News| दहेज की खातिर ले ली ससुरावालों ने जान

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई मधु कुमार सिंह, कंचन सिंह व पीएसआई प्रिया कुमारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला का शव उसके घर के बिस्तर से बरामद किया है।जब पुलिस पहुंची तो महिला को मृत पाया। महिला के स्वजनों ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व बासोपट्टी पूर्वी वार्ड सात निवासी बुझावन दास के पुत्र राजू कुमार दास के साथ शादी हुई थी। इसके बाद खुशहाल जीवन महिला अपने ससुराल में जी रही थी। महिला के स्वजनों ने दहेज की खातिर महिला को प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

Madhubani News| Basopatti News| लाश पर मिले कई चोटों के निशान, पति ने की मारपीट, ऐसी आशंका

महिला के शरीर में चोट के कई निशान भी थे। स्वजन ने महिला के पति पर मारपीट कर उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।महिला के मायके से भी कई स्वजन एवं कई ग्रामीण मौजूद थे। मृतका के ससुराल में उसके पति एवं सास रहते थे। मृतका के स्वजनों ने बताया कि घटना से पूर्व भी कई बार सामाजिक समझौता दोनों पक्ष में हुई थी। पूर्व में भी विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत पर बड़ा बवाल, थाने को आग में झोंका, तोड़-फोड़, पुलिसकर्मियों पर पथराव

Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया, पति राजू हो चुका गिरफ्तार, जांच

महिला के स्वजन ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति राजू कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| अहले सुबह देवघर मुंडन कराने जा रहा था परिवार...कार टकराई पेड़ से, दो जुड़वा बच्चों समेत तीन की मौत...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें