spot_img

Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में आगजनी, बवाल, भाग रहे वाहन को रोक रहे दो बाइक सवार को भी चालक ने कुचला, डीएमसीएच रेफर

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत हो गई है। इसके विरोध में आगजनी कर लोगों ने बवाल काटा है। इस दौरान भाग रहे वाहन को रोकने गए दो बाइक सवारों को भी अग्निशमन के चालक ने कुचलने की कोशिश की। दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर है। डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

Madhubani News| खुटौना के लौकहा थाना क्षेत्र के एनएच 227 पर वाहन चालक की बड़ी करतूत 

देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो की रिपोर्ट। जहां, खुटौना के लौकहा थाना क्षेत्र के एनएच 227 पर गुरुवार को एक अग्निशमन विभाग के वाहन की चपेट में आने से एक आठ माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा और आगजनी करते हुए अपना आक्रोश जताया। इस दौरान आक्रोशित दो बाइक सवार ने अग्निशमन वाहन का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की।

- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News| शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा

हद यह, अग्निशमन वाहन के चालक ने दोनों बाइक सवारों को अग्निशमन विभाग के वाहन से कुचलने की कोशिश की जहां दोनों की हालत गंभीर है। दोनों को गंभीरावस्था में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर CSP में लूट, कुछ ही घंटों में -दिनदहाड़े दो-दो सीएसपी से लाखों की लूट! पुलिस पर उठे सवाल!

Madhubani News| आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे तक एनएच को जाम कर काटा बवाल

आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे तक एनएच को जाम कर आरोपित अग्निशमन वाहन चालक को पकड़ लाने की मांग कर रहे थे। हालांकि सूचना पर पहुंची लौकहा, ललमनियां पुलिस और सीओ के अथक प्रयास से आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम को समाप्त कराया गया।

Madhubani News| नजमुल खातून सुबह करीब सात बजे दूध लेने के लिए दुकान जा रही थी

जानकारी के अनुसार चतुर्भुज पिपराही के नटवा टोल निवासी मो. शहजाद की 28 वर्षीय पत्नी नजमुल खातून सुबह करीब सात बजे दूध लेने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से लौकही की दिशा में जा रहे अग्निशमन विभाग के वाहन ने ठोकर मार दी। वहीं घटना के बाद महिला को सड़क पर ही छोड़ वाहन लेकर फरार हो चला।

Madhubani News| दो बाइक सवार युवकों को भी वाहन ने कुचला, मौके से फरार

घटना की सूचना पर भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। इसी दौरान गांव के ही दो युवक बाइक लेकर उक्त वाहन को पकड़ने के लिए पीछा करने पर अग्निशमन विभाग के वाहन चालक ने उसे भी ठोकर मार फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन को लौकही थाना में खड़ी कर चालक फरार हो गया है।

Madhubani News| लौकहा,ललमनियां थानाध्यक्ष के साथ ही सीओ विजय प्रकाश भी घंटों करते रहे मशक्कत

इधर घटना के बाद आक्रोशित महिला,पुरुष आदि के द्वारा शव को सड़क पर ही रखकर जाम कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क पर आगजनी करते हुए अपना आक्रोश जताया और वाहन चालक को पकड़ कर लाने की मांग करते रहे। सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे लौकहा,ललमनियां थानाध्यक्ष के साथ ही सीओ विजय प्रकाश भी घंटों तक समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं करीब तीन घंटों तक सड़क जाम होने से दूर दूर तक वाहनों की कतार लगी थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bus Service: बिहार में BSRTC का बड़ा तोहफा: जुलाई से शुरू होगी 149 नई बिहार बस सेवा, जानें रूट्स और खासियत

Madhubani News| वाहन चालक पर एफआईआर तक नहीं

बताया जा रहा हैं कि मृतका का परिवार काफी गरीब है। पति गांव में ही मजदूरी कर दो पुत्री और एक पुत्र का भरण पोषण करते थे। मृतका आठ माह की गर्भवती थी। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:  केरल के CM: वीडी सतीशन ने ली शपथ, कांग्रेस नेता के साथ इतने मंत्रियों ने संभाला पदभार

Madhubani News| मो.अताउल, मो. सुल्तान दरभंगा रेफर

बहरहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से आक्रोशित लोगों ने दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को सरकारी उचित मुआवजा देने की बात पर सड़क जाम को समाप्त किया गया है। वहीं घायल बाइक चालकों में मो.अताउल और मो. सुल्तान का इलाज करवाया जा रहा है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News: पटना में 65 करोड़ का संपत्ति कर बकाया: अब नगर निगम करेगा बड़ी कार्रवाई!

संपत्ति कर: पटना में अगर आपका भी कोई मकान या दुकान है और आपने...

बिहार सिंचाई व्यवस्था: CM Samrat का बड़ा कदम, हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

बिहार सिंचाई व्यवस्था: बिहार के किसानों की खुशहाली और खेतों को पानी पहुंचाने के...

Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

Vikramshila Bridge: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु से जुड़ी...

Bhagalpur News: पीरपैंती में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 29 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार...