spot_img

Bihar Crime News| Chhapra News| नकली नोट छापने का पर्दाफाश, चार तस्कर, भारी मात्रा में नोट, मशीन समेत गिरफ्तार, MasterMind बच्चा निकला Veteran Criminal

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News| Chhapra News| नकली नोट छापने का पर्दाफाश हुआ है। चार तस्कर पकड़े गए हैं। भारी मात्रा में नोट, मशीन समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। कारोबार का MasterMind बच्चा Veteran Criminal निकला। इसपर सौ से अधिक एफआईआर विभिन्न थानों में दर्ज है जहां बड़ी खबर छपरा से है।

- Advertisement -

Bihar Crime News|Chhapra News| नकली नोट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

यहां नकली नोट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। जहां, नकली नोट छापने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। मामला, अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव का है। जहां, नकली नोट छापने का धंधा चल रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने नोट छापने वाली सामग्री को बरामद किया।

- Advertisement -

Bihar Crime News|Chhapra News| सारण की पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया

सारण की पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव में एक व्यक्ति के घर में जाली नोट छापने का काम किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर अमनौर थाना पुलिस ने सलखुआ गांव में एंटी लिकर टास्क फोर्स के साथ स्व. शिव कुमार तिवारी के घर पर छापामारी कर जाली नोट छापते उनके पुत्र बच्चा तिवारी, कोपा थाना क्षेत्र के चतरा पतीला गांव निवासी धीरज कुमार सिंह, चैनपुर गांव निवासी पवन कुमार मांझी तथा नगरा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी पिंटू तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police मुख्यालय की क्राइम कंट्रोल की ब्लू प्रिंट का सुपर पेट्रोलिंग ! DGP प्रीता वर्मा और सचिव पंकज कुमार की 36 अधिकारियों को स्पेशल इंस्ट्रक्शन | नाइट स्टे -SHO से SDPO तक गाइडलाइन - चेतावनी

Bihar Crime News|Chhapra News| प्रिंटर मशीन से जाली नोट छापकर हो रही थी तस्करी

जानकारी के अनुसार, यहां प्रिंटर मशीन के माध्यम से जाली नोट छापकर तस्करी हो रही थी। सारण पुलिस को इसकी भनक लगी। जैसे ही, सारण पुलिस ने वहां रेड मारा। सबकुछ खुलकर पर्दाफाश हो गया। जहां, एलटीएफ की टीम अमनौर, भेल्दी और मढौरा की संयुक्त पुलिस ने सलखुआ गांव में रेड मारा।

यह भी पढ़ें:  दर्दनाक खबर: जिउतिया पर्व पर मोतिहारी में 4 मासूमों की डूबने से मौत, गांव में मातम!

Bihar Crime News|Chhapra News| लाखों रुपए नकदी, प्रिंटर मशीन, नोट छापने वाला 36 बंडल कागज, काटा हुआ कागज, प्रिंटर केमिकल समेत अन्य सामान बरामद

इस दौरान लाखों रुपए नकदी, प्रिंटर मशीन, नोट छापने वाला 36 बंडल कागज, काटा हुआ कागज, प्रिंटर केमिकल समेत अन्य सामान बरामद हुए। वहीं, नकली नोट कारोबार के चार सरगना को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी बच्चा तिवारी के घर छापेमारी के दौरान हुई। जहां, गिरफ्तार सलखुआ गांव का यह बच्चा तिवारी काफी कुख्यात अपराधियों में शुमार रहा है। इसपर चोरी, छिनतई, लूट और चिट फंड जैसे सैकड़ों मामले पूर्व से दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime एक ही रात और नरौछ-बिहारी के 9 घरों में चोरों का तांडव ! लाखों का माल साफ, CCTV-DVR भी तोड़े!

Bihar Crime News|Chhapra News| सलखुआ गांव मही नदी के किनारे होने के कारण

जानकारी के अनुसार, सलखुआ गांव मही नदी के किनारे होने के कारण इसका इलाका अपहर पंचायत नेपाल से सटा है। यहीं से बच्चा तिवारी अपना आपराधिक साम्राज्य चलाता था। पहले वह चावल समेत कीमती पत्थरों की तस्करी नेपाल से किया करता था। बच्चा पर सौ से अधिक लूट डकैती तस्करी छिनतई जैसे कई मामले कई थानों में दर्ज हैं। मरहौरा डीएसपी नरेश पासवान ने बताया कि इसके पूरे नेटवर्क का खंगाला जा रहा है।

Bihar Crime News|Chhapra News| नकली नोट को बच्चा कहां-कहां खपाता था इसकी पड़ताल

एसपी डॉ. मंगला ने बताया कि 46500 रुपए के जाली नोट, 36 कागज के बंडल, 02 इंक, 02 काला शीशा, 59 आधार कार्ड एवं कार के साथ गिरफ्तार कर भारतीय दंड विधान की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं, बच्चा की तलाश पुलिस को अर्से से थी। नकली नोट को बच्चा कहां-कहां खपाता था इसकी पड़ताल की जा रही है। बरामद नोट की जांच हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad