back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar Crime News | Patna Crime News | प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पहले सिर में मारी एक गोली फिर 6 गोली सीने और पेट में उतार दी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News | Patna Crime News | प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पहले सिर में मारी एक गोली फिर 6 गोली सीने और पेट में उतार दी। पटना से बड़ी खबर है जहां दानापुर में अपराधियों ने जमीन कारोबारी भानु पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने एक के बाद एक सात गाेली ठोक दी। उससे पहले, अपराधियों ने भानु के सिर में गोली मारी। इसके बाद 6 गोली सीने और पेट में उतार दी।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Patna Crime News | एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर

दानापुर खगौल थाना क्षेत्र के कोठवा पंचायत के नयन चक गांव में ये वारदात हुई है। घटना की सूचना पाकर खगौल पुलिस के साथ ही दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौके से 9 एमएम का तीन खोखे बरामद किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीआईएमएस पटना भेज दिया।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Patna Crime News | पत्नी ने कॉल किया। उसका मोबाइल बंद बता रहा था

मां लालझरी देवी ने बताया कि कल शाम 5 बजे भानु घर से निकला था, जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने कॉल किया। उसका मोबाइल बंद बता रहा था। इसके बाद हम लोग खोजबीन करने निकले। खोजबीन के दौरान वह घर के पीछे मैदान में गिरा हुआ मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM Modi का कांग्रेस पर तीखा वार: 'कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?' मेरठ से भरी हुंकार

Bihar Crime News | Patna Crime News | साली को पास के ही रहने वाला युवक शादी की नीयत से भगाकर ले गया था

मां ने बताया कि तीन महीने पहले भानु की साली को पास के ही रहने वाला युवक शादी की नीयत से भगाकर ले गया था। इस दौरान नौबतपुर में सड़क हादसे में युवक के भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद उन लोगों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हीं लोगों की ओर से मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है।

Bihar Crime News | Patna Crime News | गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर भागे

गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर भागे और युवक को राजा बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Bihar Crime News | Patna Crime News | मौके से 9 एमएम का तीन खोखे बरामद

खगौल पुलिस के साथ ही दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौके से 9 एमएम का तीन खोखे बरामद किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीआईएमएस पटना भेज दिया।

Bihar Crime News | Patna Crime News | खगौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया

खगौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नयन चक में गुरुवार की देर रात एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच कर छानबीन कर रही है। मौके से तीन खोखा बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 के मुकाबले में भारत की धमाकेदार शुरुआत, अर्शदीप ने बरपाया कहर!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है! क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का महामुकाबला, प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 वर्ल्ड कप 2026...

ब्रेकिंग न्यूज़! अमिताभ बच्चन का जलसा वाला रविवार फैंस के लिए बंद, बिग बी ने लिया बड़ा फैसला

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक चौंकाने...

T20 World Cup: भारत-अफ्रीका सुपर 8 जंग में सुंदर को मौका, दुबे ने झटके अहम विकेट!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! इंतज़ार की घड़ियाँ अब खत्म होने वाली हैं। 2026...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें