spot_img

युवती अपहरण केस में नाम हटाने के एवज में एसआई और दलाल ऐंठ रहे थे चालीस हजार, हुई निगरानी की एंट्री, घूस लेते दोनों गिरफ्तार

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के एसआई संतोष कुमार एवं उसके सहयोगी दलाल ऐनुल हक को चालीस हजार रुपये रिश्वत लेते मंगलवा को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी पूर्णिया के सदर थाना का दारोगा संतोष कुमार अपने दलाल इनामुल के माध्यम से 40 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर किसी एफआईआर को रफा-दफा करने के लिए मांगा था। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने इस मामले की जांच पड़ताल कर मामले को सत्य पाया।

- Advertisement -

[confetti]

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

[su_animate type=”rotateIn”]Deshaj Turns’4![/su_animate]

वहीं, निगरानी विभाग ने सदर थाना के सामने चाय दुकान से दारोगा संतोष और दलाल इनामुल को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं निगरानी की टीम ने दोनों घूसखोरों को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां उनलोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी।

सदर थाना में युवती के अपहरण मामले में कांड संख्या 463/ 22 दर्ज किया गया था। इस कांड की जांच दारोगा संतोष कुमार को मिली थी। इस कांड से नामजद आरोपी को हटाने के लिए में दारोगा ने बिचौलिया के माध्यम से डिमांड की थी। नाम हटाने के एवज में 30 हजार का डिमांड एसआई संतोष कुमार और 10 हजार का डिमांड उनके सहयोगी दलाल ऐनुल हक की ओर से किया गया था। इसकी शिकायत निगरानी में की गई थी।

एसआई ने युवती अपहरण के मामले से अभियुक्तों का नाम हटाने के एवज में 30 हजार रुपये का डिमांड किया था। जिसकी शिकायत निगरानी में की गई थी । निगरानी ने जांच कर एक धावा दल का गठन किया जिसमें तीन डीएसपी एक इंस्पेक्टर सहित एसआई रैंक के पदाधिकारी और पुलिस के जवान शामिल थे । एसआई संतोष कुमार को एक चाय की दुकान के पास से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

घटना की जानकारी देते हुए निगरानी के डीएसपी संजय जयसवाल ने बताया कि इनकी शिकायत निगरानी शाखा में की गई थी जिसके लिए एक धावा दल का गठन कर आज गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...