spot_img

Purnia- 40 मिनट की High-Level Meeting… 40 अलर्ट-CM नीतीश बोले – रेल सुविधा हो निर्बाध, सुरक्षा रहे 24×7

spot_img
- Advertisement -

India Pakistan Tension: सीएम नीतीश की आपात बैठक आज पूर्णिया में हुई। अलर्ट जारी – सीमावर्ती जिलों में बढ़ी निगरानी के बीच पूर्णिया में सीएम नीतीश की यह  आपात बैठक, सीमावर्ती जिलों को अलर्ट के लिए खासा संदेश था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद नीतीश कुमार एक्शन में हैं। रेल और सीमा सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश के बीच भारत-पाक तनाव के देखते पूरी तरह से बिहार को सतर्क रहने खासकर सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ाने का आदेश दिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में नीतीश की हाई लेवल मीटिंग में बॉर्डर इलाकों पर 24×7 निगरानी के आदेश दिए गए। सीएम नीतीश का अलर्ट मोड और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। रेलवे पटरियों, स्टेशनों, और बॉर्डर इलाकों पर गश्त बढ़ाने,हर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, गतिविधि पर सख्त नजर की हिदायत के बीच मुख्यमंत्री ने 40 मिनट की समीक्षा बैठक में कई अहम सुरक्षा निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

India-Pakistan Tension के बीच बिहार सरकार सतर्क हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा, रेलवे ट्रैक, और महत्वपूर्ण संस्थानों पर विशेष निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  पूर्णिया में नहरों सूखा: ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर मोटर पंप से भरे छठ घाट

पूर्णिया सहित सीमावर्ती इलाके हुए हाई अलर्ट पर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेल सुविधा किसी भी हाल में बाधित नहीं होनी चाहिए। सीमा क्षेत्रों पर चौबीसों घंटे सुरक्षा बल तैनात रहें। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच हो। रेल ट्रैक और बॉर्डर पर लगातार निगरानी रखी जाए।

कटिहार जोन के डीआरएम ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रहे।

संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर

सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि और वस्तु पर कड़ी नजर रखी जाए। महत्वपूर्ण संस्थानों पर विशेष सुरक्षा बढ़ाई जाए।सघन गश्ती और नाइट पेट्रोलिंग को प्राथमिकता मिले।

यह भी पढ़ें:  पूर्णिया में कारी कोसी नदी से मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

नेपाल सीमा से सटे जिलों में कड़ी चौकसी

सूत्रों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं। सभी पुलिस स्टेशन, BSF और रेलवे पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

40 मिनट की गुप्त बैठक में क्या हुआ?

  • बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, लेसी सिंह, और पूर्णिया-कोशी प्रमंडल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। बैठक में सुरक्षा को लेकर कई गोपनीय दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं हुई, लेकिन प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है।

निष्कर्ष: बिहार अलर्ट मोड में

India Pakistan Tension के बीच बिहार की नीतीश सरकार ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए सीमावर्ती जिलों को सतर्क कर दिया है। इससे साबित होता है कि सरकार हालात की गंभीरता को लेकर संवेदनशील और सतर्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज