back to top
12 सितम्बर, 2024
spot_img

पूर्णिया से कोलकाता पहुंचिए सिर्फ 1 घंटे में, Purnia to Kolkata की पहली Indigo Airlines की उड़ान 15 सितंबर से, किराया ₹3115

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बड़ी सौगात! पूर्णिया को मिली पहली हवाई कनेक्टिविटी! पूर्णिया से पहली बार उड़ेगा हवाई जहाज! अब सिर्फ 1 घंटे में पहुंचेंगे कोलकाता। पूर्णिया से कोलकाता के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट 15 सितंबर से। अब ट्रेन की लंबी यात्रा नहीं! पूर्णिया से कोलकाता सिर्फ ₹3115 में हवाई सफर। पूर्णिया से सीधी फ्लाइट: अब 70 मिनट में पहुंचेंगे कोलकाता, जानें पूरा शेड्यूल। बुकिंग ओपन – जानें किराया और टाइमिंग@पूर्णिया, देशज टाइम्स।

पूर्णिया से कोलकाता के लिए Indigo Airlines की पहली फ्लाइट 15 सितंबर से, किराया ₹3115

पूर्णिया, देशज टाइम्स। पूर्णिया एयरपोर्ट से आम यात्रियों के लिए Indigo Airlines की पहली नियमित वाणिज्यिक उड़ान शुरू होने जा रही है। यह ऐतिहासिक उड़ान 15 सितंबर से शुरू होगी और इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) किया जाएगा।

पूर्णिया से कोलकाता तक उड़ान का शेड्यूल

पूर्णिया से कोलकाता: दोपहर 2:30 बजे उड़ान, 3:40 बजे आगमन। कोलकाता से पूर्णिया: दोपहर 12:30 बजे उड़ान, 1:40 बजे आगमन। इस रूट पर 78 सीटर विमान तैनात किया गया है। उड़ान की कुल अवधि 1 घंटा 10 मिनट होगी।

इतना होगा किराया

एक तरफ की यात्रा का न्यूनतम किराया ₹3115 तय किया गया है। शुरुआती बुकिंग 10 सितंबर से Indigo की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फिलहाल यात्रियों के लिए 15, 17 और 19 सितंबर की बुकिंग की सुविधा खुली है।

पूर्णिया से पहली नियमित उड़ान

यह उड़ान पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली नियमित वाणिज्यिक सेवा होगी। उड़ान को क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS-UDAN) के तहत शुरू किया जा रहा है। इस सेवा से पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और अररिया जैसे जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को सीधे हवाई मार्ग से कोलकाता पहुंचने का विकल्प मिलेगा।

स्थानीय लोगों के लिए बड़ी सुविधा

स्थानीय यात्रियों का मानना है कि इस उड़ान से शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों के लिए भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

जरूर पढ़ें

दरभंगा में कमला बौराईं – स्कूल बंद, सड़कें जलमग्न, लोग नाव पर, गांवों का संपर्क टूटा

कमला नदी उफान पर! घनश्यामपुर के आधा दर्जन गांव डूबे पानी में। घनश्यामपुर में...

प्राकृतिक खेती के करीब, दरभंगा के 10 प्रखंडों की 20 कृषि सखियों ने जाना ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र, जीवामृत, बीजामृत के अमृतप्रयोग…जीवंत हो उठी उर्वरा

जाले, दरभंगा, देशज टाइम्स | कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले में आयोजित पांच दिवसीय प्राकृतिक...

Darbhanga DM Kaushal Kumar ने सुनी जनता की फरियाद, On The Spot समाधान

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित...

Public Hearing में Darbhanga SSP Jagunath Reddi ने क्या कहा, कितने पहुंचे फरियादी

Public Hearing में Darbhanga SSP Jagunath Reddi ने क्या कहा, कितने पहुंचे फरियादी|जहां दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें