spot_img

NH-57 पर बड़ा हादसा, ट्रक पलटने से राजस्थान के आठ मजदूरों की दर्दनाक मौत, पांच की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)-57 पर सोमवार सुबह अगरतला से जम्मू-कश्मीर जा रहे ट्रक के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। इनमें से दो की स्थिति गंभीर है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्णिया में बंगाल से जमुई जा रहा ट्रक अचानक पलट गया। इस ट्रक के पलटने की वजह से उस पर सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं। मरने वाले सभी राजस्थान के रहने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं। घटना पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना के सीमा काली मंदिर के पास की है।

- Advertisement -

मृतकों में ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत, एक अज्ञात शामिल हैं। सभी राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा के बताए जा रहे हैं। यह लोग ट्रक में सवार थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह करीब पांच हुआ। चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। ट्रक में बोरवेल का सामान लदा था। लोहे के पाइप के नीचे दबने से मजदूरों की मौत हो गई। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। जेसीबी से ट्रक को उठाया गया है। सभी शव जलालगढ़ थाने पहुंचाए गए हैं। सर्किल बी इंस्पेक्टर राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

घटना सोमवार की अहले सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। प्रथम दृश्ट्या जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे। ट्रक अगरतला से जम्मू कश्मीर जा रहा था। चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ।

ट्रक में बोरवेल का सामान लदा हुआ था। लोहे के पाइप के नीचे दबने से मजदूरों की मौत हो गई। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। मौके पर जेसीबी से ट्रक को उठाया गया है। दबे हुए मजदूरों को निकाला जा रहा है।

मौके से घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ व कसबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों की काफी भीड़ जुट गई है। पाइप के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल आठ शव को घटनास्थल से लाकर जलालगढ़ थाने में रखा गया है। घटनास्थल पर सर्किल बी इंस्पेक्टर राजकिशोर शर्मा पहुंचकर मामले की देख-रेख कर रहे हैं। सर्किल बी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...