back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Elections Result 2024 LIVE 🔴| Pappu Yadav Won Purnia| पूर्णियां के दिल में सिर्फ पप्पू… प्रणाम पूर्णिया, जोहार पूर्णिया…पप्पू यादव का पूर्णियां

बिहार का पूर्णियां। जाप का कांग्रेस में विलय। ऐन, लोकसभा चुनाव से पहले। मगर, कांग्रेस से पप्पू यादव मैदान में नहीं उतर सके। पूर्णिया लोकसभा सीट पर उन्हें अकेले और निर्दल ही लड़ना पड़ा। मगर, जीत, वहां की जनता की हुई। तय हो गया, जो सेवा करेगा मेवा पाएगा। लोगों का प्यार इस बात की ताकीद है कि पप्पू यादव का काम बोलता है। हर, दु:ख-सुख में साथ रहने वाले पप्पू की यह जीत सीमांचल के इलाके, खासकर बनमनखी, कस्बा, रुपौली, कोरहा, धमदाहा और पूर्णिया आगामी विधानसभा चुनाव में खास महत्व और मायने रखेंगे, जहां, राजद भी होगा, कांग्रेस भी, पप्पू यादव भी। मगर, आज यानी 4 जून को साफ हो गया...दिल जलता है तो जलने दें....हर दिल जो प्यार करेगा...वो पप्पू यादव बन जाएगा...

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Elections Result 2024 LIVE 🔴|Pappu Yadav Won Purnia|पूर्णियां के दिल में सिर्फ पप्पू… प्रणाम पूर्णिया, जोहार पूर्णिया…पप्पू यादव का पूर्णियां…जहां, पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत (Pappu Yadav won from Purnia) दर्ज कर ली है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Pappu Yadav Won Purnia| 1991 और 1996 के बाद अब 2024

जानकारी के अनुसार, 1991 और 1996 में यह सीट पप्पू यादव के कब्जे में रही है।एकबार फिर 2024 में यह सीट पप्पू यादव के हिस्से में आ गए हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय था। पूर्णिया सीट के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। पूर्णिया सीट पर निर्दलीय पप्पू यादव ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया था । वह दो बार निर्दलीय और एक बार सपा के टिकट पर यहीं से सांसद रहे हैं।

- Advertisement -

Pappu Yadav Won Purnia| यहां 2009 और 2004 में भाजपा का कब्जा था।

जानकारी के अनुसार, यहां 2009 और 2004 में भाजपा का कब्जा था। राजद ने पूर्णिया संसदीय सीट पर 1989 में कब्जा किया था। तब पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. तस्लीमुद्दीन ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

इसके बाद 1991 और 1996 में यह सीट पप्पू यादव के कब्जे में रही। इस बार राजद ने यहां से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया था। बीमा का मुकाबला पूर्व विजेता जदयू के संतोष कुशवाहा से था। लेकिन इन दोनों के बीच पप्पू यादव भी चुनाव मैदान में थे और निर्दलीय लड़ रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Crude Oil Import की बढ़ती रफ्तार: वेनेजुएला से नया व्यापारिक मार्ग

Crude Oil Import: भारत की प्रमुख सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्प (BPCL) और निजी...

अब ₹1199 में अनलिमिटेड डेटा और Amazon Prime के साथ पाएं 20+ OTT का मज़ा

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां लगातार नए...

‘बॉर्डर 2’ का जलवा कायम: जानें 28 दिनों में कितना रहा Border 2 Box Office Collection!

Border 2 Box Office Collection News: सिनेमाघरों में जब कोई फिल्म तूफान मचाती है...

Holashtak 2026: होलाष्टक 2026 का धार्मिक महत्व और सावधानियां

Holashtak 2026: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें