back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

स्कूल जा रहे शिक्षक जुनेद आलम को बीच सड़क-रास्ते में रोका, दिनदहाड़ मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्णिया, देशज टाइम्स। जिले से सड़क पर अपराध की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा में अज्ञात लुटेरों ने एक शिक्षक को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -

स्कूल जाते समय रास्ते में रोका, विरोध करने पर मारी गोली

घायल शिक्षक की पहचान 41 वर्षीय मु. जुनेद आलम के रूप में हुई है। वे अररिया जिले के निवासी हैं और जानकीनगर के मध्य विद्यालय चैनपुरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। सुबह स्कूल जाते समय लुटेरों ने उन्हें बीच रास्ते में रोका। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान, अस्पताल में भर्ती

गोली लगने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जुनेद आलम को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

- Advertisement -

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज से सुराग तलाशने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही जानकीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Horoscope Today: 20 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल

Horoscope Today: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जा का प्रभाव: 20 फरवरी 2026 का राशिफल और...

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें