दरभंगा की बेटी हैं पुष्पम प्रिया चौधरी। पुष्पम के पिता स्व. विनोद कुमार चौधरी जदयू के कद्दावर नेता रहे। उनके निधन पर स्वयं सीएम नीतीश कुमार दरभंगा आकर उनके श्राद्धकर्म में हिस्सा लिया था। दोनों के तालुकात काफी गहरे रहे हैं, लेकिन विनोद कुमार चौधरी की बेटी पुष्पम हमेशा, उनके जीवन काल में भी (Pushpam Priya Choudhary’s big taunt on Nitish government) नीतीश कुमार पर हमलावर रहीं हैं।
इस बीच सरकार ने कल ही कैबिनेट में बड़ा फैसला किया। उन्नीस एजेंडों पर मुहर लगाई। इसमें एक एजेंडा मुखिया और सरपंच के मानदेय को लेकर भी था। अब इसको लेकर पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर बड़ा तंज कसते हमलावर हुईं हैं। पुष्पम ने शपथ ली थी, जब तक वह नीतीश सरकार को नहीं हटा देतीं, मास्क नहीं उतारेंगी। अपने पिता के मुख्गिनी के दौरान भी वह मास्क में दिखीं थी। मीडिया से बातचीत के दौरान भी वह मास्क में ही थी। अब …
पुष्पम प्रिया चौधरी ने एक्स पर क्या लिखा है आप भी पढ़िए
बिहार सरकार ने एहसान दिखाते हुए मुखिया-सरपंच का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 5000 कर दिया है! विधायकों को हर महीने लाखों के वेतन, भत्ते और सुविधाएँ और पंचायत प्रतिनिधियों को चिल्लर? लालू-नीतीश संस्थागत भ्रष्टाचार में यक़ीन रखते हैं।
बिहार सरकार ने एहसान दिखाते हुए मुखिया-सरपंच का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 5000 कर दिया है! विधायकों को हर महीने लाखों के वेतन, भत्ते और सुविधाएँ और पंचायत प्रतिनिधियों को चिल्लर? लालू-नीतीश संस्थागत भ्रष्टाचार में यक़ीन रखते हैं। वे संदेश देते हैं – खुद लूट लो, जैसे हम लूटते हैं।…
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) January 8, 2024
खुद लूट लो, जैसे हम लूटते हैं
वे संदेश देते हैं-खुद लूट लो, जैसे हम लूटते हैं। आख़िर कोई ईमानदार जनप्रतिनिधि अपने पंचायत का प्रतिनिधित्व करना चाहे तो कैसे करे? भूखा रह कर सेवा करे या भ्रष्ट हो जाए?