back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar Weather News | Rain Alert | बिहार में फागुन में भी ठंड…Jet Stream ने Western Disturbance को लहकाया, 27 से बिहार में बारिश के अलर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Weather News | Rain Alert | बिहार में फागुन में भी ठंड…Jet Stream ने Western Disturbance को लहकाया, 27 से बिहार में बारिश के अलर्ट जहां कब जाने कब धो गया, फागुन सारे रंग। रचा महोत्सव पीत का, फागुन खेले फाग, सांसों में कस्तूरियां, बोये मीठी आग। पलट-पलट मौसम तके, भौचक निरखे धूप, रह रहकर चितवे हवा, ये फागुन के रूप। यानि, बिहार का फागुन बड़ा विचित्र है। यहां फागुन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। आशंका, बारिश की भी है जहां 27 और 28 फरवरी को बारिश होगी।

- Advertisement -

Bihar Weather News | यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देखने को मिल रहा है जो आज 26 फरवरी को

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देखने को मिल रहा है जो आज 26 फरवरी को हिमालय को प्रभावित करने जा रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कई जिलों में इस दौरान बारिश और बादल छाए रहने के कारण ठंड महसूस हो सकता है। 27 और 28 को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी।

- Advertisement -

Bihar Weather News | वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के कारण 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बिहार में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के कारण 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बिहार में बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 फरवरी को भी बारिश के साथ मौसम साफ होने के आसार हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  IIT Bombay: हॉस्टल के छात्र के बैग से मिले 5 जिंदा कारतूस, Bihar से जुड़ा सनसनीखेज कनेक्शन! पढ़िए समस्तीपुर, मुंगेर और “केएफ 7.65” की मार्किंग

Bihar Weather News | बिहार का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस

इस पूरे हफ्ते बिहार का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश जिले का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री जो कि सबसे कम रहा। इसके अलावा पटना का 15.5 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Bihar Weather News | बादल छाये रहने से मौसम में कुछ ठंडक महसूस हो सकती है

आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। हालांकि बारिश और बादल छाये रहने से मौसम में कुछ ठंडक महसूस हो सकती है। हालांकि जेट स्ट्रीम की सक्रियता कभी भी मौसमी बदलाव ला सकती है।

Bihar Weather News | सबसे अधिक उच्चतम तापमान मधुबनी में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

इधर 25 फरवरी रविवार को जमुई, बांका, नवादा और मुंगेर में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गयी है। 27 और 28 को मुख्य रूप से बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। रविवार को राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान मधुबनी में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शेयर बाजार: किन कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Stock Market: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कुछ कंपनियों पर...

Patna Zoo में बर्ड फ्लू का खतरा: 24 घंटे निगरानी, दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू

Patna Zoo: प्रकृति का संतुलन जब डगमगाता है, तो इंसानों से लेकर जानवरों तक,...

Kal Ka Rashifal: आपकी राशि पर कैसा होगा कल सोमवार का Rashifal का प्रभाव? जानिए…ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की बदलती स्थितियां और योगों...

Kal Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की बदलती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें