spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी का Rama Rest House था Sex Racket का अड्‌डा, संचालक समेत अन्य पर FIR

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: रामा रेस्ट हाउस में छापेमारी मामले में संचालक सहित अन्य पर प्राथमिकी, जेल, काफी दिनों से चल रहा था सेक्स रैकेट, सदर और बेनीपट्टी डीएसपी के छापेमारी के बाद खुला पोल

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी मुख्यालय के रामा रेस्ट हाउस में मंगलवार को किये गए छापेमारी मामले में संचालक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं रेस्ट हाउस से एक पंजी और तीन पैकेट कॉन्डोम भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उनमें रेस्ट हाउस के संचालक व बेनीपट्टी नगर पंचायत वार्ड 14 निवासी लालू यादव (28) के अलावा बिस्फी थाना क्षेत्र के बखुरी वार्ड 7 के गणेश कुमार मंडल (32), इसी थाना क्षेत्र के सुभाष कुमार (19), खिरहर थाना क्षेत्र के

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में EV चलाने वालों की बल्ले-बल्ले! अब हर घंटे में चार्ज होगी आपकी गाड़ी, जानें सरकार का प्लान

जिरौल के अशोक कुमार यादव, बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मनपौर गांव के पप्पू कुमार यादव (21) तथा इसी थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के विद्यासागर पासवान (19) शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रहिका थाना क्षेत्र के कपिलेश्वर में बैंक में डकैती मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा बेनीपट्टी के रामा रेस्ट हाउस में ठहरने की बात बतायी गयी थी।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

फिर क्या था, सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बेनीपट्टी डीएसपी नेहा कुमारी तथा दलबल के साथ रामा रेस्ट हाउस में अचानक पहुंच छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में रेस्ट हाउस से तीन युवती एवं पांच युवक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान रेस्ट हाउस संचालक लालू यादव समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था। इस संबंध में पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि रेस्ट हाउस नियमों की अवहेलना कर संचालित किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने उक्त रेस्ट हाउस पर ताला जड़ दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार टेंडर घोटाला: पटना हाईकोर्ट का ED से सीधा सवाल- याचिकाकर्ता 'मोहरा', असली मास्टरमाइंड कौन? 6 अफसरों पर चुप्पी क्यों?

जल्द विधिवत रूप से कार्रवाई कर रेस्ट हाउस को सील किया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि रेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि संचालक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mithila Culture Booms In Darbhanga |दीपों से जगमगाते 11 छिद्र वाले घड़े, लोकधुनें और थिरकती युवतियां !- यही तो है मिथिला की अपनी पहचान...

Mithila Culture: जाले के राढ़ी पश्चिमी पंचायत में नवरात्र के दौरान झिझिया नृत्य से मिथिला की लोक-संस्कृति जीवंत हो उठी है. ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से 1993 से यहां मां दुर्गा #MithilaCulture,#JhijhiyaDance,#BiharNavratri

पटना हॉस्टल में JEE छात्र की मौत: IIT मुंबई का सपना देख रहा था, क्या इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग बनी जान की दुश्मन? |रूम पार्टनर ने...

Patna Student Death: पटना के एक बॉयज हॉस्टल में 19 वर्षीय JEE छात्र सत्यम झा की संदिग्ध मौत हो गई है। उसके मोबाइल में इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग के सुराग मिले हैं, जिससे IIT मुंबई जाने #PatnaStudentDeath,#JEEAspirant,#InstagramBlackmail

Motihari Muzaffarpur Highway Accident मोतिहारी- मुजफ्फरपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ससुराल जा रहे कांटा के देवर-भाभी की मौत, मासूम बेटी भी घायल

Motihari Muzaffarpur Highway Accident: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर भीषण हादसा। सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से देवर-भाभी की मौके पर मौत हो गई। पति और तीन साल की मासूम बेटी ग #MotihariAccident,#MuzaffarpurNews,#BiharRoadSafety

Darbhanga Accident दरभंगा NH-27 भराठी चौक पर काल बनी बुलेट! बुजुर्ग महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में NH-27 पर बुलेट बाइक की भीषण टक्कर से 63 वर्षीय दुलारी देवी की दर्दनाक मौत हो गई. इलाज के दौरान DMCH में उन्होंने दम तोड़ा, जिससे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#RoadSafety