back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

पटना के होटल में दो दिनों तक घर से भागी 2 नाबालिगों के साथ होता रहा रेप, दरिंदगी में शामिल थी उसकी ही सहेली

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना से लापता दो नाबालिग छात्राओं के साथ होटल में दरिंदगी की गई। यह दरिंदा कोई और नहीं बल्कि इन पीड़ित छात्राओं की सहेली का ही परिचित था। दरअसल, सहेली ने ही दोनों छात्रों को इस कुकत्स में धकेला। जहां, दोनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

दो आरोपियों ने मदद देने के बहाने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने होटल मालिक गौरीशंकर, मैनेजर सत्येन्द्र कुमार समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। दोनों लड़कियां 9 सितंबर से लापता थीं।

जानकारी के अनुसार, दोनों लड़की घर से भागकर अपनी एक दोस्त के यहां चली गई। दोनों दोस्त के यहां दो दिनों तक ठहरी फिर कहीं और ठहरने की व्यवस्था के नाम पर उसकी सहेली उसे लेकर एक होटल में गई। वहीं दोनों के ठहरने का इंजाम कर दिया। लेकिन, यहां इनके साथ सहेली के ही परिचित ने दरिंदगी कर दोनों को लहूलुहान कर दिया।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मंत्री के बेटे से मांगी 10 लाख रंगदारी, फोन पर बोला अपराधी – "क्रिमिनल हूं, 10 लाख चाहिए

दोनों पीड़िता ने बताया कि वे आपस में सहेली हैं।अपने मन से घर से भाग थी। एक सहेली के घर राजगीर जाकर दो दिनों तक रुकी। जब सहेली ने अपने घर जाने को कहा तो दोनों लड़कियों ने घर वापस न जाकर किसी अन्य होटल में रुकने की इच्छा जताई। जिस पर दीघा पोलसन निवासी सुधीर कुमार सिंह ने लड़कियों को एक होटल ले गया, जहां एक कमरे में दोनों लड़कियां रुकी। बगल के कमरे में सुधीर भी रुक गया।

सुधीर और एक अन्य लड़के दनकटा दियारा का राकेश कुमार ने उनके साथ दुष्कर्म किया। अनुसंधान में चारों की संलिप्तता सामने आई है। पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के दो आरोपियों के साथ होटल के मैनेजर और होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सुधीर उसका मित्र राकेश, होटल का मैनेजर सतेंद्र और होटल मालिक गौरीशंकर शामिल है। इन लोगों ने दुष्कर्म की बात भी स्वीकार कर ली है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga, Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur...बिहार पुलिस में बंपर प्रमोशन: 51 इंस्पेक्टर को DSP की कुर्सी, बने DSP, देखें पूरी लिस्ट

सिटी एसपी पटना पश्चिमी राजेश ने बताया कि नौ सितंबर को दानापुर थाना क्षेत्र से दोनों लड़कियां घर से भागी थीं। राजगीर में एक सहेली के घर रहीं। वहां एक रात रखने के बाद सहेली ने उन दोनों को वापस जाने को कहा तो दोनों लड़कियों ने अपने घर जाने से मना किया। इसी दौरान राजगीर की सहेली ने एक लड़का जिसका नाम सुधीर था। उसके साथ जाने को कहा। उसी लड़के ने दानापुर के गोला स्थित होटल लोटस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Breaking: बीच दुर्गापूजा Ganga Hotel के मालिक Manish Kumar की हत्या, NH-27 पर शव रखकर प्रदर्शन

प्रभास रंजन, दरभंगा देशज टाइम्स। दरभंगा में बीच दुर्गापूजा सनसनी – होटल मालिक की...

Darbhanga AIIMS के बगल में खुलेगा Kendriya Vidyalaya, MADHUBANI में खुलेंगे 2, BIHAR में 19 विद्यालय खुलेंगे, मिली हरी झंडी, देखें VIDEO

दरभंगा में एम्स कैंपस के पास खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय, जानें पूरी लिस्ट। बिहार को...

Muzaffarpur के गायघाट में हर सुविधा एक ही छत के तले, खुला विकास का नया रास्ता

@गायघाट-मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर के गांवों में बनेगा Modern पंचायत भवन, हर सुविधा एक...

Muzaffarpur NH-57 के होटल में 7 साल से चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, VIP कस्टमर को मिलती थीं High-Profile लड़कियां, WhatsApp पर होती...

@मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर के NH-57 के होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आलीशान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें