spot_img

Madhubani के बाद Raxaul-चीनी-नेपाली ‘भाई-भाई’, क्या जासूस है ‘संदिग्ध’ जेस्सी!

spot_img
- Advertisement -

Madhubani के बाद Raxaul-चीनी-नेपाली ‘भाई-भाई’| जासूसी की आशंका, नेपाल से घुस रहा था भारत। क्या जासूस है जेस्सी? यन्ताई कंपनी से जुड़ा चीनी नागरिक भारत में क्यों घुसा?ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ी कामयाबी! रक्सौल में चीनी नागरिक और नेपाली गाइड गिरफ्तार,नेपाल से आया टूरिस्ट या जासूस?भारतीय सीमा में संदिग्ध एंट्री पर दो गिरफ्तार।@रक्सौल,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

भारत-नेपाल सीमा पर फिर चीनी नागरिक गिरफ्तार, नेपाली गाइड के साथ रक्सौल में पकड़ा गया

पूर्वी चंपारण, देशज टाइम्स | भारत-नेपाल सीमा पर एक और चीनी नागरिक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। मधुबनी में दो चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के कुछ ही दिनों बाद, अब रक्सौल बॉर्डर पर एक चीनी नागरिक और उसका नेपाली गाइड पकड़ा गया है। गिरफ्तारी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत चल रहे सघन जांच अभियान के दौरान हुई।

- Advertisement -

मैत्री पुल के पास से पकड़े गए थे दोनों

गिरफ्तार चीनी नागरिक की पहचान “जेस्सी” और नेपाली गाइड की पहचान श्यामल कुमार दहाल के रूप में हुई है। दोनों ने नेपाल से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, तभी रक्सौल के मैत्री पुल के पास SSB और इमिग्रेशन विभाग की संयुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

- Advertisement -

नेपाल से चीनी नागरिक क्यों आया भारत? शुरू हुई पूछताछ

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों “यन्ताई डॉगफांग इलेक्ट्रिक कंपनी” में एक साथ काम करते हैं। जेस्सी टूरिस्ट वीजा पर नेपाल घूमने आया था, लेकिन नेपाली गाइड की मदद से गुपचुप तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। अब इनसे यह पूछा जा रहा है कि भारत में आने का असली उद्देश्य क्या था?

गहन पूछताछ में जुटी हैं कई एजेंसियां

दोनों से एसएसबी, इमिग्रेशन विभाग और हरैया थाना की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने में लगी हैं कि कहीं इसमें कोई जासूसी नेटवर्क या साइबर इंटेलिजेंस लिंक तो नहीं जुड़ा हुआ है

लगातार हो रही हैं विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारियां

भारत-नेपाल की खुली सीमा पर पहले भी दर्जनों विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विशेष रूप से चीनी नागरिकों की लगातार हो रही गिरफ्तारियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। मधुबनी में आपत्तिजनक वीडियो के साथ दो चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद यह दूसरी बड़ी घटना मानी जा रही है।

बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कड़ी निगरानी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हर वाहन, व्यक्ति और दस्तावेज की जांच की जा रही है, विशेष रूप से नेपाल से भारत आने वालों की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj