spot_img

तेजस्वी ने कहा ताल ठोक कर…मुझे सीएम बनने की कोई हड़बड़ी नहीं, नीतीश जी 2025 में ही नहीं, 2030 में भी सीएम बने रहें, मुझे कोई दिक्कत नहींं

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनने की कोई हड़बड़ी नहीं। भले पार्टी कार्यकर्ता और उनके नेता कुछ कहे और उन्हें सीएम की कुर्सी पर अब तब बैठा दे लेकिन खुद तेजस्वी यादव ने जो कहा है उसको सुनकर विरोधी भी पस्त हो गए हैं।

- Advertisement -

तेजस्वी यादव ने कहा-नीतीश जी, 2025 में ही नहीं बल्कि 2030 में भी मुख्यमंत्री बने रहें। वे जितने दिन मुख्यमंत्री रहेंगे उतना उनका अनुभव बढ़ेगा। इसमें दिक्कत क्या है।

- Advertisement -

तेजस्वी यादव ने ये बातें सामान्य तौर पर कही या जेडीयू के नेताओं पर कटाक्ष किया यह आप समझिये। दरअसल पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा था कि जेडीयू नेता केसी त्यागी ये कह रहे हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री पद पर 2030 तक कोई वेकैंसी नहीं है। वहीं ललन सिंह कह रहे हैं कि 2025 में तेजस्वी का सीएम बनना तय नहीं है। इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जितना दिन मुख्यमंत्री रहेंगे उतना उनका अनुभव बढेगा। नीतीश जी में क्षमता है ही न।

- Advertisement -

मीडिया ने सवाल पूछा कि जीतन राम मांझी अपने बेटे को सीएम बनाने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें गलत क्या है. सब की अपनी इच्छा होती है, अपने बेटे को आगे बढ़ाने की। यह गलत बात है क्या कि वे चाहते हैं कि उऩका बेटा सीएम बने। कौन अपने बेटे को ऊंचे पद पर जाते हुई नहीं देखना चाहते। सबकी इच्छा है।

तेजस्वी ने कहा कि हमारी अपनी विचारधारा है, हम लोग अपने स्वार्थ के चक्कर में सांप्रदायिक शक्तियों को आने नहीं दे सकते। मैं कह रहा हूं कि मुझे कोई हड़बड़ी नहीं है। अब इस बात के मायने आप समझ जाइये। तेजस्वी यादव ने कहा कि ललन सिंह अगर 2025 की बात तब कर रहे हैं जब मीडिया पूछ रही है। खुद से नहीं बोल रहे हैं।

तेजस्वी यादव बुधवार को जहानाबाद पहुंचे थे। उन्होंने वहां बाणावर पहाड़ी पर पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे रोपवे का निरीक्षण किया और पर्यटकों के लिए बने पर्यटक भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है। हमारा मेन मकसद है 2024 में भाजपा को भगाना। हम उसी मकसद पर काम कर रहे हैं। बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार चल रही है. कहीं किसी को कंफ्यूज होने की दिक्कत नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice