back to top
17 फ़रवरी, 2024
spot_img

शराब के नशे में धुत मिला जीविका अधिकारी के साथ साधन सेवी

spot_img
spot_img
spot_img

सहरसा के पतरघट में शराब के नशे में धुत जीविका के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज कुमार को उत्पाद टीम ने दबोचा है। सूरज अपने सहयोगी कमल किशोर जो ग्रामीण साधन सेवी हैं के साथ शराब में झूमते मिले। इसी दौरान उत्पाद पुलिस ने दबोच लिया। ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद उत्पाद पुलिस उन्हें थाने लेकर गई। जहां कागजी प्रक्रिया पूरा कर अग्रतर कार्रवाई के लिए व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मी बीते शराब के नशे में किसी पान दुकान पर पान खा रहा था। इसी दौरान उत्पाद पुलिस ने उक्त दुकान पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया। जांच के दौरान दोनों कर्मी शराब के नशे में था। इसके बाद उत्पाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि गश्ती के दौरान उत्पाद पुलिस ने विभिन्न जगहों से कुल 15 को गिरफ्तार किया। जिसमें से उत्पाद पुलिस के हत्थे शराबी जीविका अधिकारी चढ़ा। जिसकी जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के उपरांत तत्काल गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए कार्रवाई के लिए सहरसा कोर्ट भेज दिया गया।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें