back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

Bihar Lok Sabha Elections | वोटिंग से सिर्फ एक दिन पहले RJD Office पर पड़ा Raid…ये मिला?

spot_img
- Advertisement -

Bihar Lok Sabha Elections| वोटिंग से पहले औरंगाबाद में RJD Office पर पड़ा Raid…ये मिला? जहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में सिर्फ एक दिन बचे हैं। औरंगाबाद में चुनाव से जुड़े फ्लाइंग स्क्वाड एंड सर्विलांस की टीम ने आरजेडी प्रत्याशी अभय कुशवाहा के चुनावी कार्यालय पर छापेमारी की है। नगर थाना क्षेत्र के फार्म स्थित मधुरम होटल में टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से लगभग 5 घंटे तक छापे की कार्रवाई की।

- Advertisement -

Bihar Lok Sabha Elections | औरंगाबाद में भी पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान है

जानकारी के अनुसार,औरंगाबाद में भी पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान है। पुलिस के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के फार्म के समीप एक होटल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यालय पर गुप्त सूचना के आधार पर फ्लाइंग सर्विलांस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कार्यालय से 50 हजार रुपए और काफी मात्रा में प्रचार सामग्री जब्त किया।

- Advertisement -

Bihar Lok Sabha Elections | चुनाव से जुड़े फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने यह कार्रवाई की है

जानकारी के मुताबिक छापेमारी टीम का सहयोग कर रहे सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव से जुड़े फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम को मिली किसी सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को किए जाने की बात उन्होंने कही। उन्होंने बताया कि जब्ती सूची बनाकर टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tej Pratap Yadav: मर्सिडीज में लॉन्ग ड्राइव, धुरंधर का गाना और 'असली खुशी' की तलाश

Bihar Lok Sabha Elections | कार्यकर्ताओं का हंगामा

वहीं आरजेडी कार्यकर्ताओं को जैसे ही इस छापेमारी की कार्रवाई किए जाने की सूचना मिली वह आक्रोशित हो गए और इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और इसे एक साजिश करार दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छापेमारी किसी के इशारे पर की जा रही है। सरकार उनकी है। छापेमारी तीन से चार घंटे चली। यहां गरीबों को दबाया जा रहा है।

Bihar Lok Sabha Elections | जिला प्रशासन की कार्रवाई है यह…कायरतापूर्ण

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद सीट के लिए बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के सुशील सिंह और राजद के अभय कुशवाहा के बीच माना जा रहा है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने इसे एफएसटी यानी फ्लाइंग स्क्वायड टीम नहीं बल्कि इसे जिला प्रशासन की कार्रवाई बताते हुए इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। कार्यालय के बाहर विरोध में प्रदर्शन कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं ने इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PhonePe का ‘RuPay On-The-Go’: बिना इंटरनेट के भी अब होगा Digital Payments

Digital Payments: भारत के फिनटेक परिदृश्य में एक क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए, PhonePe ने...

IPL 2026 Schedule: शुरुआती 20 मैचों का ऐलान, जानें कब भिड़ेंगे आपके पसंदीदा धुरंधर!

IPL 2026 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आ गई है सबसे बड़ी खुशखबरी! जिसका...

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्यों सहमा भारतीय बाजार और आगे क्या?

Stock Market: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भारतीय शेयर बाजार को बुरी...

Monalisa Viral Girl: महाकुंभ की माला वाली मोनालिसा ने रचाई शादी, लाल जोड़े में वायरल हुई तस्वीरें!

Monalisa Viral Girl: प्रयागराज महाकुंभ मेले से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं माला बेचने वाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें