spot_img

Attack On Nitish | चुनावी कांव-कांव | ये है खरमास के बाद का खटपट…!

spot_img
- Advertisement -
राजद-जदयू के बीच सीट शेयरिंग का मसला कहां तक फंसा है, रूका है या आगे पटरी पर निकल चुका है यह पर्दे के पीछे है। मगर, दोनों के बीच तल्ख टिप्पणी का दौर दोनों के बीच एक पत्थर जरूर फेंका है।

Attack On Nitish | JDU और RJD में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं होना

JDU और RJD में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं होना दूसरी बात है। दरअसल, जिस बात का कयास विपक्ष के तमाम घटक लगा रहे थे क्या यह उसकी यह शुरूआत है जहां झूल रहा महागठबंधन और बयानों की लालटेन में तीर की इंट्री क्या कहता है।

Attack On Nitish | बस इसकी घोषणा बाकी है

राष्ट्रीय जनता दल के नेता दावा कर रहे हैं कि बिहार में इंडिया गठबंधन यानी महागठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारा हो चुका है और बस इसकी घोषणा बाकी है। यह बात कांग्रेस के नेता भी कह रहे। जदयू भी अपना स्टैंड क्लियर कर चुका है। लेकिन, ताजा सिर फुटव्वल तब से है जब से  राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बयान आया।

Attack On Nitish | सियासत की कोल्ड बड़ी हॉट है रे

यह बयान,आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने मकर संक्रांति के दिन सोमवार को बयान दिया था। कहा था कि उनके 79 विधायक हैं तो इस लिहाज से वे बड़े भाई हुए। नीतीश कुमार लालू यादव के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री हैं। इसके बाद…

यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway News: खुशखबरी! फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी Summer Special Train, जानें रूट और टाइम टेबल

- Advertisement -

Attack On Nitish | बयान, पलटवार, उकसता विपक्ष

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया। कहा,2020 में नीतीश कुमार 75 विधायकों वाली भारतीय जनता पार्टी की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे, जबकि उनकी पार्टी के पास सिर्फ 44 विधायक थे। वे पहली बार 2001 में भी 67 विधायकों वाली बीजेपी की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। इस समय उनकी पार्टी के 37 विधायक थे। अब भाई वीरेंद्र कुमार के इसी बयान पर अशोक चौधरी ने जवाब दिया है। अब उतरिए पूरी खबर के साथ मैदान में

- Advertisement -

Attack On Nitish | विकास पुरुष के लिए मायने नहीं आशीर्वाद

भाई वीरेंद्र के बयान पर कि लालू यादव (Lalu Yadav) के आशीर्वाद से नीतीश कुमार सीएम हैं। इस पर जेडीयू ने पलटवार किया है। भवन निर्माण मंत्री और नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने वाले नेता अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने मुख्यमंत्री को विकास पुरुष बताया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Home Department: ACS चौधरी ने संभाली कमान, लंबित फाइलों पर डेडलाइन, पुलिस आधुनिकीकरण पर बड़ा जोर

Attack On Nitish | गलत बात है, सुविधा देखकर गठबंधन, फिर ये कैसी विचारधारा

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने फतुहा के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते भाई वीरेंद्र के बयान को लेकर पूछे गए सवाल कर जवाब देते कहा कि ये गलत बात है। भाई वीरेंद्र की भाषा हम लोगों के गले से कतई नीचे नहीं उतर रहा है। हर पार्टी अपनी सुविधा को देखकर गठबंधन करता है। अपनी विचारधारा को देखकर करता है।

Attack On Nitish | एक समय था, जब शाम 7 बजे के बाद

मंत्री अशोक ने कहा कि भाई वीरेंद्र का बयान गले से नहीं उतर कि नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आशीर्वाद से सीएम हैं, इसे मैं नहीं मानता हूं। अशोक ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। एक समय था, जब शाम 7 बजे के बाद कोई शख्स घर से बाहर नहीं निकल पाता था। अब रात 11 बजे तक लोग बाजार में घूमते हैं। यह नीतीश कुमार की ही देन है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crop Fire: सिवान से नवादा तक धधके किसानों के अरमान, करोड़ों की फसल राख
 

Attack On Nitish | ये नीतीश कुमार का कमाल है

जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 वर्षों में किसी जाति और किसी धर्म की राजनीति नहीं की है। नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की राजनीति की है। कहा, एक बिहार कभी 26 हजार करोड़ का था जो आज 2 लाख 68 हजार करोड़ का हो गया है। ये हमारे नेता नीतीश कुमार का कमाल है।

Attack On Nitish | BJP ने मेरी पार्टी को कहां छोड़ा है?

बीजेपी के बयान-कांग्रेस ने लालू यादव का कॅरियर खत्म किया, वैसे ही नीतीश का कॅरियर समाप्त कर देगी, पर अशोक ने कहा कि बीजेपी ने मेरी पार्टी को छोड़ा कहां है?

Attack On Nitish | जीतन राम मांझी ने वाचा था पहले ही भविष्य

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा था कि प्रदेश हित में नीतीश कुमार बहुत जल्द बड़ा फैसला लेने वाले हैं। इसके जवाब में अशोक चौधरी ने कहा वह बड़े राजनीतिक भविष्यवक्ता हैं। पता नहीं, उन्हें किन ग्रंथों से जानकारी मिलती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...