back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में हथियार के बल पर आभूषण समेत 80 हजार की संपत्ति की डकैती

spot_img
- Advertisement - Advertisement

-दो नामजद समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

- Advertisement -

छपरा। जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया गाड़ीखाना मोहल्ले के सांवलिया प्रसाद के घर पर आभूषण समेत करीब 80 हजार मूल्य की संपत्ति की डकैती कर ली गयी। इस मामले में मंगलवार को गृहस्वामी ने रिवीलगंज थाने में दो नामजद समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

गृहस्वामी के भाई अमित कुमार ने बताया कि उनके घर में मंगलवार तथा सोमवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे पांच डकैतों ने लूटपाट व डकैती की घटना को अंजाम दिया। जब वह अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान डकैत उनके कमरे में प्रवेश कर गए और हथियार का भय दिखाकर अलमीरा का चाबी ले लिए और अलमीरा खोलकर उसमें रखे 22 हजार रुपये नगद तथा आभूषण समेत करीब 80 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति लूट लिए। जब उनकी पत्नी जग गई और शोर मचाने लगी तो, डकैत भाग खड़े हुए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

घटना की सूचना पाकर पुलिस तत्काल पहुंच गई और इसकी जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। गृह स्वामी के द्वारा 2 लोगों को नामजद किया गया है तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया गया है।

दो डकैत घर के अंदर प्रवेश किए थे जबकि तीन घर के बाहर खड़े थे घटना के बाद घर से पूरब खेत में डकैत भाग गए। सभी डकैत गमछा से अपना मुंह बांधे हुए थे। डकैती की घटना के बाद सांवलिया प्रसाद के परिवार के सदस्यों के द्वारा शोर मचाए जाने पर आस-पास के लोग काफी संख्या में जमा हो गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और इसकी जांच की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें