back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar : बड़ा हादसा, वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, दो सहोदर भाइयों, एक आठ वर्षीय बच्चे समेत चार की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के संझौली थाना के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सिकठी के पास मंगलवार की शाम किसी अज्ञात बड़े वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मारी दी जिससे बाइक पर सवार आठ वर्षीय बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक अपनी चचेरी बहन की तिलक चढ़ाने रोहतास जिले के नोखा थाना के कदवा ग्राम जा रहे थे। मृतकों में तीन भोजपुर जिला के आयर थाना अंतर्गत ख्याली चौधरी टोला के बताए जाते हैं। जबकि एक बक्सर जिला अंतर्गत ब्रह्मपुर बाजार के बताए जातें हैं।
मृतकों में दो सहोदर भाई हैं। मृतकों में वकील चौधरी 35 वर्ष व बूटन चौधरी 28 वर्ष दोनों सहोदर भाई बताए जाते हैं। जबकि 8 वर्षीय अमित कुमार वकील चौधरी का पुत्र है। मृतक में चौथा जमुना चौधरी 35 वर्ष शामिल है , जो मृतक सहोदर भाइयों का बहनोई है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शंभु कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को स्थानीय पीएचसी में लाया,जहां से चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शवों को अंत्य परीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया है।घटना की सूचना पाकर स्थानीय पीएचसी पहुंचे मृतक सहोदर भाईयों के पिता राजेंद्र चौधरी दहाड़ मार कर रोने लगे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें