मई,11,2024
spot_img

Road Accident | स्कार्पियो नहर में गिरी, मुखिया, उपसरपंच और वार्ड सदस्य की मौत, चार अन्य जख्मी, पार्टी से लौटने के दौरान हादसा

spot_img
spot_img
spot_img

बड़ी खबर है जहां बीती रात एक स्कॉर्पियो पुल पर चढ़ने के दौरान नदी में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार मुखिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का रोहतास के (Scorpio fell into canal, 3 dead) दिनारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल

पुलिस के मुताबिक रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के भामपुर सेमरी पुल के पास की है। मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी कला पंचायत के वर्तमान मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में स्कॉर्पियो सवार चार अन्य लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब खबर विस्तार से

जन्म दिन की पार्टी से लौटने के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, जिले के अनुमंडल अंर्तगत दिनारा प्रखंड के सेमरी योगियां गांव के पास कंचन नदी में स्काॅर्पियो पुल से नीचे गिर गई। इसके पलटने से उसमें सवार बीसीकलां पंचायत के मुखिया उमेश पासवान समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Kamtaul News : बरात में कमतौल गए सिंहवाड़ा के युवक की मिली लाश, उलझी Murder Mystery

मच गया कोहराम

मृतकों में बीसीकलां गांव निवासी और पंचायत के मुखिया उमेश पासवान के अलावा उपसरपंच विपिन गिरि और वार्ड सदस्य बीसीखुर्द निवासी महेंद्र पाल शामिल हैं, जबकि, छह अन्य लोग घायल हो गये हैं। सभी एक जन्मदिन की पार्टी से आ रहे थे। घायलों में कोइरियां गांव के निवासी चंदन पासवान और रवि पासवान भी शामिल हैं।

घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया गाड़ी से

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक मुखिया लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता भी थे। पूर्व में दिनारा के प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके थे। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News : Khajauli News : तेज रफ्तार हाइवा ने दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति नाजुक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें