spot_img

Bihar Crime News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी से बीच दोपहर छह लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज-डेहरी रोड में आरएन गैस एजेंसी के समीप भारत फाइनेंसियल इंकलुजन शाखा से शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे अपराधियों ने 6.19 लाख रुपए (The loot of six lakhs in the middle of the afternoon) लूट लिए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोपहर के वक्त बैंक में दो महिला ग्राहक और पांच कर्मियों समेत कुल सात लोग मौजूद थे। तीन बाइक पर सवार हो छह की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद एक महिला ग्राहक के 35 हजार नकद तथा कैश काउंटर पर मिलान के लिए रखे गए 5.84 लाख समेत 6.19 रुपये लूट लिया।

- Advertisement -

इस दौरान अपराधी बैंक के अंदर रखे कुछ कंप्यूटर सिस्टम तथा अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिक पैसे लूटने की फिराक में वे स्ट्रांग रूम में भी गए लेकिन वहां से उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष आईपीएस प्रशिक्षु डॉ. के राम दास ने बताया कि शहर में स्थित भारत फाइनेंसियल इंकलुजन शाखा जो कि इंडसइंड बैंक की सहयोगी संस्था है तथा स्माल फाइनेंस का कार्य करती है।

शाखा में ना गार्ड और ना सीसीटीवी
बैंक कर्मियों ने बताया कि लगभग आठ वर्षों से संचालित हो रहे इस शाखा में आज तक ना तो गार्ड की तैनाती हुई है और ना ही सीसीटीवी लगा है। ऐसे में इस शाखा की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस भी इन छोटे शाखाओं में कभी रूटीन जांच के लिए नहीं पहुंचती है। थानाध्यक्ष डॉ.दास के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: गवर्नर आएंगे दरभंगा, राज्यपाल के आगमन से पहले संस्कृत विश्वविद्यालय में चाक-चौबंद सुरक्षा, पहुंचे DM – SSP, किया मुआयना

कुलाधिपति का दौरा: दरभंगा में राज्यपाल का आगमन होने वाला है और इसको लेकर...

Bhagalpur News: बड़ा खुलासा, Shahkund Loot 8 लाख के डकैती केस में एक अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा भी बरामद

Shahkund Loot: भागलपुर पुलिस ने 4 अप्रैल को हुई 8 लाख रुपये की लूट...

Bhagalpur News: भागलपुर में बड़ा रोजगार घोटाला, पेट्रोल पंप पर नौकरी का झांसा देकर 32 महिलाओं से ठगी, आगे क्या होगा रामा रे… पढ़िए!

रोजगार घोटाला: भागलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां नौकरी के सपने...