spot_img

बिहार में बड़ा हादसा: बेकाबू कार ने दो ट्रक चालक और खलासी समेत तीन को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्रैंड ट्रैंक (जीटी) रोड फोरलेन पर रविवार की सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो ट्रक चालक और एक खलासी है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक ट्रक में मिस्त्री द्वारा काम किया जा रहा था। वे ट्रक के बगल में सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक बेकाबू तेज रफ्तार कार तीनों को कुचलते हुए ट्रक से जा भिड़ी। इससे दो ट्रक चालकों और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में सवार लोगों को भी चोट आई लेकिन वो सभी कार छोड़कर भाग निकले। मौके पर लोग पहुंचे तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया, जबकि कार को जब्त कर लिया गया है।

- Advertisement -

लोगों ने बताया कि बनारस के दो ट्रक बालू लेने के लिए आए थे। बालू लोडिंग के पहले दोनों ट्रकों के चालक अपने-अपने ट्रकों में कुछ काम करा रहे थे। वे सभी सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक बेकाबू कार ने तीनों को कुचल दिया। मृतकों में दोनों ट्रकों चालक बबलू चौहान, विवेक यादव एवं खलासी नथुनी प्रताप शामिल हैं। तीनों वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन शव को लेने के लिए सासाराम के लिए निकल चुके हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बड़ा खुलासा, Shahkund Loot 8 लाख के डकैती केस में एक अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा भी बरामद

Shahkund Loot: भागलपुर पुलिस ने 4 अप्रैल को हुई 8 लाख रुपये की लूट...

Bhagalpur News: भागलपुर में बड़ा रोजगार घोटाला, पेट्रोल पंप पर नौकरी का झांसा देकर 32 महिलाओं से ठगी, आगे क्या होगा रामा रे… पढ़िए!

रोजगार घोटाला: भागलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां नौकरी के सपने...

Bhagalpur Road Accident: नवगछिया में भीषण हादसा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 6 घायल; गांव में पसरा मातम

Bihar Road Accident: बिहार के नवगछिया में बाबा विशुराउत पुल पर एक भीषण सड़क...