spot_img

Bihar Crime News| Patna News| सिटी में दिन-दहाड़ Amazon कर्मी से 7 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News| Patna News| सिटी में दिन-दहाड़ Amazon कर्मी से 7 लाख की लूट हुई है जहां पटना के सिटी इलाके में चार की संख्या में आए अपराधियों ने अमेजन कंपनी के कर्मचारी विवेक उर्फ मुकेश कुमार से 7 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Lok Sabha Elections 2024 | जाते-जाते यह काम भी कर गए अपराधी

जाते-जाते अपराधी विवेक की बाइक की चाबी भी ले गए। पिस्टल की नोंक पर वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने सिटी के लिंक रोड पथ गुरु गोविंद सिंह से सीधे अपनी बाइक पकड़ी और बेखौफ होकर वहां से निकल गए।

- Advertisement -

Lok Sabha Elections 2024 | गुलजार बाग सेंट्रल बैंक में सात लाख कैश जमा करने थे

पीड़ित विवेक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह Amazon कंपनी में काम करता है। जीरो माइल ऑफिस से वह निकला था। गुलजार बाग सेंट्रल बैंक में सात लाख कैश जमा करने थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेरकर पिस्टल सटा दिया। बैग में भरे सात लाख कैश लूटकर फरार हो गए। वही बाइक का चाबी भी छीनकर चलते बने।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में अब Google Pay, PhonePe से भरें ट्रैफिक चालान, घर बैठे मिलेगी राहत

Lok Sabha Elections 2024 | पटना साहिब ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछा कर रहे दो बाइक पर चार अपराधियों ने

बताया जा रहा है कि पटना के जीरो माइल स्थित अमेजन कंपनी के एक कर्मचारी विवेक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही विवेक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पटना साहिब स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचे वैसे ही पीछा कर रहे दो मोटरसाइकिल पर चार अपराधियों ने विवेक कुमार को रोका।

यह भी पढ़ें:  मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिताजी के श्राद्धकर्म में पहुंचे CM सम्राट, श्रद्धांजलि देकर दिखाई एकजुटता! देखें तस्वीरें

Lok Sabha Elections 2024 | पूरे इलाके की नाकेबंदी कर ऑपरेशन अभियान शुरू

बाइपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि 6,93,000 रुपये के लूट की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि विवेक कुमार पटना सिटी के सेंट्रल बैंक गुलजारबाग स्थित ब्रांच में कैश जमा करने जा रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने पटना साहिब ओवरब्रिज पुल पर घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:  विधानसभा नोटिस पर अनंत सिंह का सीधा जवाब: 'शादी के बाद दूंगा', लालू-तेजस्वी को मिलेगा न्योता!

Lok Sabha Elections 2024 | सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर ऑपरेशन अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में अवैध पटाखों पर नकेल: दीपावली-छठ से पहले 6 थाना क्षेत्रों में विशेष टीम, जानें कहां-कहां होगी छापेमारी

Darbhanga Firecracker Crackdown: दीपावली और छठ पर्व से पहले दरभंगा में जिला प्रशासन ने अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सदर अनुमंडल के 6 थाना क्षेत्रों में विशेष धावा दल गठित किए गए हैं#DarbhangaNews,#BiharFestivals,#FirecrackerBan

Darbhanga Wushu Competition | दरभंगा में बेटियों का जलवा! वुशु प्रतियोगिता में जीते गोल्ड, बनीं आत्मनिर्भर

Bihar Wushu Competition: दरभंगा में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडलीय वुशु प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने#BiharWushu,#GirlsInSports,#DarbhangaNews

Darbhanga News अलीनगर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 81 लीटर रॉयल स्टैग जब्त, SHO बोले – ‘कोई धंधेबाज नहीं बचेगा!’

Alinagar Liquor Seizure: दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हरियठ गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 81 लीटर रॉयल स्टैग शराब जब्त की है। शराब माफिया संतोष मुखिया फरार हो गया, लेकिन#BiharLiquorBan,#AlinagarNews,#DarbhangaPolice

बिहार में अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! CM Samrat का 4 घंटे वाला ‘मास्टरप्लान’, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Festival Safety: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिवाली, काली पूजा और छठ महापर्व से पहले सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। अफवाह फैलाने वालों पर 4 घंटे के भ#BiharNews,#ChhathMahaparv,#SamratChoudhary