spot_img

बेनीपट्टी में दुर्गापूजा में सुरक्षा, कैमरे, रूटचार्ट, लाइट एंड साउड सब कुछ के नियम तय

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: सीसीटीवी कैमरे से लैस रखना होगा पूजा पंडाल, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध : एसडीएम, डीएसपी ने कहा- दुर्गापूजा को ले 540 लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई, 322 से भरवाया गया बाउंड, देशज टाइम्स फोटो :- बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय में बीडीओ, सीओ और एसएचओ के साथ बैठक करते एसडीएम, डीएसपी व अन्य

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीएम मनीषा की अध्यक्षता में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सभी बीडीओ, सीओ और एसएचओ की बैठक हुईं।

- Advertisement -

इसमें दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने, असामाजिक व उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने, शांति समिति की बैठक ससमय कर लेने, पूजा पंडालों को सीसीटीवी कैमरों से लैस रखने, डीजे व अश्लील गीतों का प्रयोग नही करने, रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध रखने, ध्वनि यन्त्र की तीब्रता निर्धारित सीमा से अधिक नहीं रखने की हिदायत दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी गोलीकांड: फरार ASI की तलाश में BIHAR से देश - NEPAL तक | 12 SPECIAL TEAM कर रही छापेमारी | 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बिहार पुलिस पर उठे सवाल का जल्द जवाब देगी Madhubani Police !

साथ ही, लाउडस्पीकर के उपयोग हेतु सक्षम प्राधिकार से अनुमति लेने, अनुज्ञप्तिधारी को अनुज्ञप्ति के साथ पूजा पंडाल में अनिवार्य रूप से रहने, पूजा के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध गैरजमानतीय धारा के तहत कार्रवाई करने, सोशल मीडिया पर नजर रखने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले को चिन्हित करने को कहा गया।

वहीं, सार्वजनिक सड़कों पर आतिशबाजी नहीं करने, पूजा पंडालों में प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा समिति के सदस्यों को चिन्हित कर जिम्मेदारी सौंपने, पंडालों में बैरिकेडिंग करने व महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग प्रवेश व निकासद्वार बनाने, पूजा पंडालों में अस्थायी रूप से बिजली कनेक्शन लेने और कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने सहित कई अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयीं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime| बिहार में अपराध पर तेजस्वी यादव का 'भगवान भरोसे' वाला बयान, सरकार को घेरा | पढ़िए - “जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी"

बैठक में एसडीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एसएचओ अपने अपने यहां जल्द से जल्द शांति समिति की बैठक कर सभी जनप्रतिनिधियों तथा पूजा समितियों को सभी निर्देशों से अवगत करा दें।

किसी हाल में डीजे और अश्लील गीतों का प्रयोग नही होगा। पकड़े जाने पर पूजा समिति और डीजे संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ, सीओ और एसएचओ यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में कितने जगहों पर दुर्गापूजा आयोजित की जा रही है और पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय स्थापित करते हुए रूटचार्ट बना लें।

एसडीएम ने कहा कि बगैर अनुज्ञप्ति और पंडाल को बिना सीसीटीवी कैमरें से लैस किये पूजा आयोजित करने वाले पूजा समितियों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित रूप से करना है, यह सभी बीडीओ, सीओ और एसएचओ निश्चित कर लें। किसी भी हाल में 45 डेसीवल से अधिक तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र का आयोजन समिति प्रयोग नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime| बिहार में अपराध पर तेजस्वी यादव का 'भगवान भरोसे' वाला बयान, सरकार को घेरा | पढ़िए - “जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी"

वहीं एसडीपीओ नेहा कुमारी ने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर अबतक अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में 540 लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही 322 लोगों से बाउंड भी भरवाया गया है।

इसके अलावे सभी एसएचओ अपने अपने थाना क्षेत्रों में असमाजिक व उपद्रवी तत्वों पर नजर बनाये रखेंगे। इसके अलावे विशेष रूप से सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाकर रखना है। धार्मिक भावनाओं को आहत व ठेस पहुंचाने जैसी वीडियो व फोटो शेयर करने वालों को चिन्हित करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करें।

बैठक में सर्किल पुलिस निरीक्षक आरके निराला, बेनीपट्टी के बीडीओ डॉ. रवि रंजन, एसडीसी सह बिस्फी बीडीओ नसीम निशांत, बेनीपट्टी के सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, पुनि सह बेनीपट्टी के एसएचओ सीताराम प्रसाद,अरेर के प्रभारी एसएचओ हरदयाल सिंह तथा अनुमंडल गोपनीय शाखा के कर्मी रामाधीन कुमार सहित सभी बीडीओ, सीओ व एसएचओ मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

44 हजार कारतूस बरामदगी: तेजस्वी यादव बोले- RSS को आतंकवादी संगठन घोषित करो

Tejashwi Yadav: बिहार में 44 हजार कारतूसों की बरामदगी पर तेजस्वी यादव ने RSS पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोपियों के RSS से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए संघ को आतंकवादी संगठ#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#RSSControversy

बिहार MLC चुनाव में हार पर JDU का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बागियों को बाहर का रास्ता! | पढ़िए – फेविकोल से

Bihar JDU Meeting: बिहार विधान परिषद चुनाव में मिली हार के बाद जदयू ने कड़ा संदेश दिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं और कार्यकर्ता#BiharJDU,#MLCElection,#BiharPolitics

Darbhanga Crime जाले में हड़कंप! 16 साल की लड़की गायब, मां बोली – 7 लोगों ने मेरी बेटी को किया अगवा!

Jale Missing Girl: जाले थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मां ने 7 लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई ह#JaleNews,#BiharCrime,#MissingGirl

Bihar Special Trains बिहार से दिल्ली जाने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर! इन स्पेशल ट्रेनों में मिल रही है कन्फर्म सीट

Bihar Special Trains: दीपावली और छठ के बाद दिल्ली लौटने वाले बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गया से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में नवंबर की कई तारीखों पर सैकड़ों सीटें खा#BiharSpecialTrains,#GayaDelhiTrain,#IndianRailways